Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जानलेवा हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, इन लक्षणों को बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज

ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी को लेकर महिलाएं जागरुक नहीं है, जिसकी वजह से वो स्तनों में होने वाले बदलावों को गंभीरता से नहीं लेती हैं। वहीं, जबतक उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चलता है तब तक काफी देर हो जाती है...
Breast Cancer Symptoms hina khan faces these problems know treatment here in detail

Breast Cancer Symptoms: ब्रेस्ट कैंसर समेत दुनियाभर में महिलाओं को होने वाला सबसे आम कैंसर है। हर साल भारत में ही लाखों महिलाएं इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री हिना खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ ये शेयर किया है कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं।

ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी को लेकर महिलाएं जागरुक नहीं है, जिसकी वजह से वो स्तनों में होने वाले बदलावों को गंभीरता से नहीं लेती हैं। वहीं, जबतक उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चलता है तब तक काफी देर हो जाती है। ब्रेस्ट कैंसर से उपचार के लिए ये बेहद जरूरी है कि समय रहते ही इस बीमारी के बारे में पता चल सके, ताकि जल्द से जल्द इसका इलाज हो सके।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण (Breast Cancer Symptoms)

सफल इलाज के लिए सबसे पहले ये आवश्यक है कि स्तन कैंसर के लक्षणों की हमें पहचान हो। अगर आपको अपने स्तनों में नीचे लिखे किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो, इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह लें।

स्तन में गांठ

सबसे आम लक्षण स्तन में गांठ का होना है। यह गांठ दर्द रहित, दृढ़ और अनियमित किनारों वाली हो सकती है।

ब्रेस्ट में दर्द और सूजन होना

कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट दर्द या असहजता का अनुभव होता है, जिसे स्थानीयकृत या अधिक सामान्यीकृत किया जा सकता है। ब्रेस्ट में सूजन, गर्मी या लालिमा चिंताजनक हो सकती है।

ब्रेस्ट के आकार में बदलाव

एक या दोनों ब्रेस्ट के आकार, बनावट या उपस्थिति में ध्यान देने योग्य बदलाव स्तन कैंसर का संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या बच्चों के पेट में कूड़ा डाल रहे मां-बाप? जानें डॉक्टर ने क्या कहा

त्वचा के रंग में बदलाल

ब्रेस्ट पर त्वचा में बदलाव, जैसे कि लालिमा, डिम्पलिंग या सिकुड़न को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। निप्पल में परिवर्तन जैसे उल्टा होना, रिसना या पपड़ीदार होना आदि किसी समस्या का संकेत हो सकता है।

बेस्ट कैंसर का इलाज

कुछ समय पहले, जब कैंसर के इलाज इतना आधुनिक ढंग से नहीं किया जाता था, तब बेस्ट को काटकर निकाल दिया जाता था। सर्जन के पास इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। मगर अब नई और अत्याधुनिक तकनीक की वजह से ऐसा नहीं किया जाता है। नई तकनीक में आन्कोप्लास्टिक तकनीक बहुत ज्यादा भरोसेमंद है। इसमें दो तरह की सर्जरी होती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा