Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हाथरस हादसे में घायल लोगों से मिले CM योगी, हालात की ली जानकारी

CM Yogi Meet Injured In Hathras Stampede: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भगदड़ की घटना में घायल लोगों से मिलने पहुंचे। सीएम योगी ने...
CM Yogi | Injured In Hathras Stampede| shreshth bharat

CM Yogi Meet Injured In Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को नारायण साकार विश्व हरि (Narayan Saakar Hari) उर्फ ‘भोले बाबा’ के सत्संग कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ के कारण 121 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भगदड़ की घटना में घायल लोगों से मिलने पहुंचे। सीएम योगी ने हाथरस पुलिस लाइन में दर्दनाक घटना की स्थिति का जायजा लिया।

सीएम योगी भगदड़ की घटना में घायलों से मिलने हाथरस के सरकारी अस्पताल पहुंचे (CM Yogi Meet Injured In Hathras Stampede)। यहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। साथ ही घटना के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान सीएम योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, UP मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, हाथरस के डीएम सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूह रहे।

Read More- हाथरस कांड के ‘भोले बाबा’ ने किए हैं कई कारनामें, यहां पढ़े पूरी कहानी

बता दें, सीएम योगी ने मंगलवार को इस घटना की गहन जांच का वादा किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह “दुर्घटना थी या साजिश।” सीएम योगी ने पुष्टि की कि राज्य सरकार हाथरस की घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना पर संवेदना व्यक्त करने के बजाय राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सरकार इस मामले में पहले से ही संवेदनशील है और सरकार इस मामले की तह तक जाएगी कि यह दुर्घटना है या साजिश, और इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को उचित सजा देगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पूरी जांच सुनिश्चित करने के लिए एडिशनल डीजी आगरा की अध्यक्षता में एक टीम बनाई गई है, जिसे विस्तृत रिपोर्ट देने का काम सौंपा गया है। इससे पहले आज फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ हाथरस में घटना स्थल पर जांच के तहत साक्ष्य जुटाने पहुंची।

Read More- श्मशान बना सत्संग का मैदान, हादसे के बाद बाबा फरार; तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Pratapgarh Building Collapse
प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: भारी बारिश के बीच 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
Atiq Ahmed Son Death
अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, भाई अली से मिलने जा रहे थे
Uttar Pradesh Politics
PDA में ‘P’ की नई परिभाषा? अयोध्या की सियासी जंग के लिए सपा तैयार, अखिलेश ने पूर्व मंत्री पवन पांडेय को उतारा मैदान में
Maharashtra Politics
Maharashtra Politics: धनुष-बाण से लेकर पार्टी की कमान तक, शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई; ECI के फैसले पर उठे सवाल
Meerut News
मेरठ में कांवड़ खंडित होने पर बवाल: दो गुटों में मारपीट, हेड कांस्टेबल घायल; 6 पर FIR
Supreme Court Judges Amendment Bill 2026
सुप्रीम कोर्ट में अब होंगे 38 जज, संसद से संशोधन विधेयक को मंजूरी; सरकार बोली- न्यायिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम