Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही TV की ‘अक्षरा’, पोस्ट शेयर कर बोलीं- मजबूती से मैं इसका…

Ye rishta kya kehlata hai star hina khan diagnosed with third stage breast cancer

Hina Khan: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए एक बैड न्यूज शेयर की है। इस खबर के सामने आने के बाद हिना के चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हिना ने दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर (Hina Khan) एक पोस्ट साझा करते हुए हिना ने लिखा, ‘हैलो एव्रीवन, ‘हाल ही में फैली अफवाहों के मद्देनजर मैं सभी हिनाहॉलिक्स और उन सभी लोगों के साथ कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करना चाहती हूं, जो मुझे बेहद प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। जांच में मुझे कैंसर का पता चला है, जो तीसरी स्टेज पर है।’

हिना ने आगे लिखा है, ‘इस चुनौतीपूर्ण घड़़ी में मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत हूं और दृढ़ हूं। मैं इस बीमारी से ठीक होने के लिए मजबूती से डटी हुई हूं। मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है। मैं इससे उबरने के लिए और भी मजबूत होकर सामना कर रही हूं और ठीक होने के लिए हर संभव कोशिश करने के लिए तैयार हूं।’

प्यार, आशीर्वाद और मेरे लिए दुआ करें- हिना खान

हिना खान आगे कहती हैं, ‘मैं आप सभी से इस मुश्किल वक्त में निजता का सम्मान करने का आग्रह करती हूं। मैं आपके प्यार, ताकत और आशीर्वाद के लिए तले दिल से शुक्रगुजार हूं। आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सुझाव मेरे लिए इस यात्रा में वाकई बहुत मायने रखेंगे। मैं, अपने परिवार और प्रियजनों के साथ इस वक्त में सकारात्मक हूं। ऊपर वाले की कृपा से मैं इस मुश्किल और चुनौती पर जीत हासिल कर लूंगी और पूरी तरह सेहतमंद हो जाऊंगी। अपना प्यार, आशीर्वाद बनाए रखें और दुआ करें।’

फैंस को लगा तगड़ा झटका

बता दें कि इस दुखद समाचार को सुनने के बाद हिना के फैंस को तगड़ा झटका पहुंचा है। अभिनेत्री के प्रशंसक उनकी काफी चिंता कर रहे हैं साथ ही उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हिना खान को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से खास पहचान मिली है। इसके बाद एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग