Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शादी के एक साल बाद ही टूटने वाला था शाहिद कपूर का घर, खुद एक्टर ने बताई थी सच्चाई

एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस राज से पर्दा उठाते हुए कहा कि मीरा शादी के एक साल बाद ही उनसे अलग होना चाहती थीं। मीरा ने सोच लिया था कि वो अब शाहिद के साथ नहीं रहेंगी...
when mira Rajput want separation from Shahid Kapoor actor reveal reason in interview

Shahid Kapoor: बॉलीवुड के पावर कपल में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का नाम भी शामिल है। दोनों अक्सर कई इवेंट और इंटरव्यू में एक दूसरे का साथ देते हुए दिखाई भी देते हैं, लेकिन अब सवाल ये है कि क्या ये कपल अपनी शादी के महज एक साल बाद ही अलग होने वाला था? क्या मीरा और शाहिद के बीच शुरुआती दौर में कुछ भी ठीक नहीं था? ये हम नहीं बल्कि ऐसा शाहिद का कहना है। एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस राज से पर्दा उठाते हुए कहा कि मीरा शादी के एक साल बाद ही उनसे अलग होना चाहती थीं।

शादी के एक साल बाद ही अलग होना चाहती थीं मीरा

शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि मीरा राजपूत से 2015 में उनकी अरेंज मैरिज हुई थी। इसी साल उन्होंने अपनी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की शूटिंग पूरी की थी। साल 2016 में ‘उड़ता पंजाब’ ने सिनेमा घरों में दस्तक दिया था, जिसमें उन्होंने नशा करने वाले रॉकस्टार की भूमिका निभाई थी। शाहिद ने बताया कि फिल्म को देखने के बाद मीरा काफी परेशान हो गई थीं और धीरे-धीरे उनसे दूर होने लगी थीं। मीरा ने सोच लिया था कि वो अब शाहिद के साथ नहीं रहेंगी।

दो बच्चों के माता-पिता हैं शाहिद-मीरा

शाहिद कपूर आगे बताते हैं कि जब मीरा ने उनसे साथ न रहने की बात कही तो वो बिल्कुल हैरान हो गए थे, क्योंकि उनकी अरेंज मैरिज थी। इसके बाद शाहिद ने मीरा को काफी समझाया और कहा कि ये सिर्फ एक फिल्म है। इसका उनकी रियल लाइफ से कोई लेना-देना नहीं है। काफी समझाने के बाद मीरा ने भी ये बात समझी और आज भी कपल एकसाथ हैं। बता दें, शाहिद और मीरा एक बेटी और एक बेटे के पेरेंट्स हैं।

यह भी पढ़ें- शादी के 3 महीने बाद ही दिव्या और अपूर्व के रिश्ते में आई दरार? एक्ट्रेस ने डिलीट

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए शाहिद

वहीं, अगर शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो 9 फरवरी 2024 में एक्टर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन ने स्क्रीन शेयर की है। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक टेक फिल्म है, जिसमें शाहिद एक रोबोट से प्यार और शादी करना चाहते हैं। इस फिल्म की कहानी भी दर्शकों को काफी पसंद आई। सभी ने दोनों की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी की। साथ ही कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा