Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

डैंड्रफ से मिलेगा चुटकियों में छुटकारा, बस बालों में लगाएं ये आयुर्वेदिक चीजें

मेथी के अनगिनत फायदे हैं। ये डायबिटीज के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर देती है...
Tips To Reduce Dandruff

Tips To Reduce Dandruff: मौसम का सीधा असर हमारे बालों पर देखने को मिलता है। गर्मियों के सीजन में बालों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। धूप से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। तेज धूप और गर्मी के अलावा डैंड्रफ से भी बाल कमजोर होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे कुछ ही दिनों में आपके बाल डैंड्रफ फ्री हो जाएंगे।

नीम का करें इस्तेमाल (Tips To Reduce Dandruff)

नीम एक ऐसा पेड़ है, जिसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। ये त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इससे बालों की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। नीम को बालों की स्केल्प पर लगाकर हेयरफॉल और डैंड्रफ को कम किया जा सकता है। नीम के पानी से आप अपने बालों को धो सकते हैं। नीम आपको स्कैल्प के संक्रमण से भी बचाता है।

बहेड़ा रहेगा असरदार

रूसी की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। बालों में रूसी बढ़ने पर आप बहेड़ा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से डैंड्रफ जड़ से मिटाया जा सकता है। बहेड़ा को बालों में लगाने के लिए, सबसे पहले इसके फल को मिक्सी में पीस लें। फिर इसमें एलोवेरा जेल या दही मिलाकर बालों की सतह पर लगाएं।

यह भी पढ़ें- AC में कर रहे योग तो हो जाएं सावधान! हो सकते हैं ये नुकसान

मेथी से मिलेगे फायदे

मेथी के अनगिनत फायदे हैं। ये डायबिटीज के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर देती है। उनमें से एक डैंड्रफ भी है। डैंड्रफ बढ़ने पर आप मेथी का इस्तेमाल करें। आप मेथी के पानी से अपने बालों को धो सकते हैं। इसके अलावा इसके पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पाचन तंत्र के लिए रामबाण इलाज है हरे रंग का ये चमत्कारी फल, जान लें फायदे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग