श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

AC में कर रहे योग तो हो जाएं सावधान! हो सकते हैं ये नुकसान

Can We Do Yoga In AC Rooms: सभी काम लोग अब AC की हवा में ही करना चाहते हैं, चाहे वो एक्सरसाइज हो या फिर योग। क्या आप भी उन लोगों में से...
International Yoga Day Avoid these common mistake while doing exercise read here in detail

Can We Do Yoga In AC: देश में इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में AC लोगों का सहारा है। बढ़ती गर्मी में AC से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता। लगभग सभी काम लोग अब AC की हवा में ही करना चाहते हैं, चाहे वो एक्सरसाइज हो या फिर योग। क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो AC रूम में ही योग करना पसंद करते हैं। अब सवाल ये उठता हैं कि क्या AC रूम में योग करना हमारे सेहत के लिए सही है या नही? इस आर्टिकल में आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे।

योग करते समय हमें अपने शरीर के साथ-साथ अपने श्वास पर भी ध्यान देना होता है। ऐसा करने से हमें शांति और तनाव मुक्त वातावरण मिलता है। योग करने से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। ये बेहद जरूरी है कि योग शुद्ध और ताजी हवा में किया जाए।

(Can We Do Yoga In AC Rooms) AC रूम में योग करने के नुकसान

ऑक्सीजन की कमी

AC में आक्सीजन की मात्रा कम होती है, जिस कारण सांस लेने में आपको परेशानी हो सकती है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी कम हो जाती है।

पसीने का न निकल पाना

AC में आर्द्रता कम पाई जाती हैं, जिससे शरीर से पर्याप्त पसीना नहीं निकल पाता। माना जाता है कि पसीना निकलना योग के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि इससे शरीर की शुद्धि होती है।

शरीर के इन हिस्सों में होता हैं दर्द

अक्सर लोगों ने ये नोटिस किया हैं कि वो जब भी AC रूम में योग करते हैं, तो उनके नाक और गले में दर्द होता है। इस कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। AC की हवा शुष्क होती है।

इन सभी कारणों से एक्सपर्ट का मानना हैं कि योग करने के लिए AC रूम सही नहीं हैं। एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि आप योग खुले और सांस लेने वाले वातावरण में करें, जहां हवा और सूर्य की किरणें मिल सकें।

AC रूम में योग करने के फायदे

AC कमरे में तापमान और नमी नियंत्रित होती हैं, जिससे आप योग को आराम से कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए यह जरूरी हैं कि AC का टेंपरेचर सामान्य हो।

शुद्ध हवा

AC कमरे में हवा का प्रवाह और शुद्ध होता हैं, जिससे कमरे में धूल और धुंआ नहीं आता। इससे योग के दौरान सांस लेने में आसानी होती हैं।

गर्मी और उमस से बचाता है

कुछ लोगों को बाहर के गर्म और उमस भरे माहौल में व्यायाम करना पसंद नहीं होता। ऐसे लोगों के लिए AC रूम में योग करना एक अच्छा विकल्प हैं।

AC रूम में योग करना उतना फायदेमंद साबित नहीं होता, जितना खुले वातावरण में होता हैं। एक बेहतर और स्वस्थ योग के लिए आपको खुले वातावरण में योग करनी चाहिए।

इन योगासनों से महिलाओं को होते हैं कई फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य