Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रिलीज के पहले दिन ही ‘Kalki 2898 AD’ ने बनाए रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

Kalki 2898 AD Box Office Collection: फिल्म ने पहले ही दिन धुआंधार कमाई कर पिछले साल रिलीज हुई सारी टॉप फिल्मों का रिकॉर्ड एक ही झटके में...
Kalki 2898 AD Box Office Collection| shreshth bharat

Kalki 2898 AD Box Office Collection: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन धुआंधार कमाई कर पिछले साल रिलीज हुई सारी टॉप फिल्मों का रिकॉर्ड एक ही झटके में तोड़ दिया है। प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाए है।

ओपनिंग डे पर इतनी हुई कमाई

फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड ब्रेक ओपनिंग की है। इस फिल्म को देश भर में पांचों भाषाओं (हिन्दी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम) में रिलीज किया गया था। फिल्म ने अभी तक कुल मिलाकर 95 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, सिर्फ हिन्दी में इस फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो इस साल की बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में बेहद अच्छी साबित हुई है।

अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले ही दिन करीब 180 करोड़ की कमाई की है। सिर्फ विदेश में इस फिल्म ने लगभग 65 करोड़ की कमाई की है।

Kalki 2898 AD Box Office Collection: कल्कि 2898 एडी नहीं तोड़ पाई इन फिल्मों के रिकॉर्ड

इतनी शानदार ओपनिंग के बाद भी ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉलीवुड की इन दो फिल्मों के रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। बॉलीवुड के इतिहास में ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन करने की लिस्ट में पहले नंबर पर ‘RRR’ और दूसरे नंबर पर ‘बाहुबली 2’ है। (Kalki 2898 AD Box Office Collection)हालांकि, कल्कि ने ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की ओपनिंग डे की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 159 करोड़ रुपये थी।

Read More- पाकिस्तान ने सीमा को भेजा एक नया फरमान, अब क्या होगा सचिन का हाल?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही