Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Delhi Baby Care Fire: 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी

Delhi Baby Care Fire Incident

Delhi Baby Care Fire Incident: दिल्ली के विवेक बिहार स्थित बेबी केयर सेंटर अग्निकांड मामले के दोनों आरोपियों कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इस अग्निकांड में सात बच्चों की मौत हो गई थी। पकड़े गए दोनों आरोपी डॉक्टर हैं। कोर्ट ने आरोपी नवीन और आकाश को 30 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

केवल पांच बेड की थी अनुमति
डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि जांच में पता चला है कि अस्पताल की एनओसी भी 31 मार्च को समाप्त हो गई थी और अस्पताल को 5 बेड तक की अनुमति थी, लेकिन उन्होंने 10 से अधिक बेड लगाए थे। इसके अलावा आपात की स्थिति में बाहर निकलने के लिए फायर एग्जिट सिस्टम भी नहीं था। इसलिए एफआईआर में आईपीसी की धारा 304 और 308 जोड़ दी गई है। अस्पताल में फायर सेफ्टी का भी कोई भी इंतजाम नहीं था।

इसे भी पढ़ें – 10 साल की बेटी की मां हैं Munawar Faruqui की नई बेगम! युजवेंद्र चहल की पत्नी से है खास नाता

जांच जारी

विवेक विहार में बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लगने की घटना पर दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि वीडियो की जांच और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी, क्योंकि जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मुझे ऐसा लगता है कि आग लगने के पीछे कोई और कारण नहीं बल्कि बिजली की खराबी है।

दिल्ली सरकार ने दिए सभी अस्पतालों के ऑडिट का निर्देश
दिल्ली के विवेक विहार बेबी केयर अस्पताल अग्निकाण्ड के बाद सरकार की नींद खुली है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थय विभाग के साथ बैठक की। उन्होंने सभी छोटे बड़े प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को 8 जून 2024 फायर ऑडिट कराने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा