Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

द दिल्ली फाइल्स का टीजर रिलीज, जानें सिनेमाघरों कब देगी दस्तक

The Delhi Files Teaser Out: फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ का टीजर जारी किया है, जिसमें अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के किरदार की पहली झलक देखने को मिली है।
The Delhi Files Teaser Out

The Delhi Files Teaser Out: फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ का टीजर जारी किया है, जिसमें अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के किरदार की पहली झलक देखने को मिली है।

बता दें कि फिल्म में भारतीय इतिहास के ‘महत्वपूर्ण अध्याय’ को दिखाया गया है। फिल्म दो भागों में बनाई गई है। इसका पहला भाग ‘द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर’ 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

इससे पहले, फिल्म निर्माता अग्निहोत्री ने रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया खाते पर फिल्म का टीजर साझा किया। टीजर में मिथुन चक्रवर्ती संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “यह फिल्म भारत के संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करती है। इस वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस अनकही कहानी का साक्षी जरूर बनें।’’

दरअसल, विवेक अग्निहोत्री इससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022), ‘द ताशकंद फाइल्स’ (2019) जैसी फिल्म बना चुके हैं।

अभिषेक अग्रवाल की निर्माण कंपनी ‘अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स’ के बैनर तले ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ का निर्माण किया गया है। विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी भी फिल्म की निर्माता है।

ये भी पढ़ें- New Delhi विधानसभा क्षेत्र के लोगों की राय, क्या जीतेंगे Kejriwal?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना