Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सूर्या-बॉबी देओल की फिल्म कंगुआ अब 10 अक्टूबर नहीं, इस दिन होगी रिलीज

Surya-Bobby Deol film Kangua: सूर्या और बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘कंगुवा’ को देखने के लिए मूवी प्रेमियों को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा, क्योंकि निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ा दिया है।
Surya-Bobby Deol film Kangua

Surya-Bobby Deol film Kangua: सूर्या और बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘कंगुवा’ को देखने के लिए मूवी प्रेमियों को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा, क्योंकि निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ा दिया है। 10 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली यह फिल्म अब 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर निर्माताओं ने नई रिलीज़ डेट की घोषणा के साथ एक रोमांचक पोस्टर साझा किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “गर्व और गौरव की लड़ाई, जिसे दुनिया देखेगी। कंगुवा का शक्तिशाली शासन 14-11-24 से स्क्रीन पर आएगा।”

हाल ही में, निर्माताओं ने एक दिलचस्प ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर की शुरुआत एक बुजुर्ग महिला से होती है जो कहती है, हम जिस द्वीप पर रहते हैं, उसमें कई रहस्य बिखरे पड़े हैं। इसके बाद वह चुप हो जाती है।
आगे ट्रेलर में सूर्या और बॉबी के किरदारों को अपने-अपने कबीलों के नेताओं और योद्धाओं के रूप में दिखाया गया है, जो फिल्म में उनके बीच संभावित टकराव का संकेत देता है। वीडियो के अंत में, एक आदिवासी व्यक्ति का घोड़े पर बैठा और सूर्या के पास आने का धुंधला दृश्य दिखाई देता है।

शिवा द्वारा निर्देशित और स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित, ‘कांगुवा’ में 1,500 साल पहले के दृश्य हैं और इसमें सूर्या का सामना बॉबी देओल से होता है। कलाकारों में दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला और आनंद शामिल हैं।

350 करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित बजट के साथ, ‘कांगुवा’ को सात देशों और भारत के विभिन्न हिस्सों में शूट किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना