श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, गंगा आरती में हुए शामिल

30 मई को रजनीकांत ऋषिकेष पहुंचे थे और 31 मई को उन्होंने ‘बद्रीनाथ’ और ‘केदारनाथ’ की यात्रा की है। इसके बाद एक्टर द्वाराहाट भी जाएंगे। रनजीकांत फिल्मी करियर के साथ-साथ इन दिनों आध्यात्मिक यात्रा भी कर रहे हैं...
rajinikanth

Superstar Rajinikanth: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक्टर इन दिनों उत्तराखंड में हैं। थलाइवा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ में बदरीविशाल के दर्शन किए। आज रात रजनीकांत बदरीनाथ में ही बिताएंगे।

आध्यात्मिक यात्रा पर हैं रनजीकांत

30 मई को रजनीकांत ऋषिकेष पहुंचे थे और 31 मई को उन्होंने ‘बद्रीनाथ’ और ‘केदारनाथ’ की यात्रा की है। इसके बाद एक्टर द्वाराहाट भी जाएंगे। रनजीकांत फिल्मी करियर के साथ-साथ इन दिनों आध्यात्मिक यात्रा भी कर रहे हैं। इसके पहले रजनीकांत यूपी के कुछ मंदिरों में घूमने आए थे और अब दूसरी जगहों पर भी जा रहे हैं।

गंगा आरती में भी शामिल हुए सुपरस्टार रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत बुधवार देर शाम जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट से ऋषिकेश पहुंचे थे। उन्होंने अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा शीशमझाड़ी में स्थापित दयानंद आश्रम में रात्रि विश्राम किया। यहां उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि पर माथा टेका। संध्याकालीन गंगा आरती में भी वे शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- तन पर वर्दी, होठों पर ‘मां तुझे सलाम…’, परफॉर्म कर रहे रिटायर्ड फौजी की मौत,

आत्मिक शांति तथा आध्यात्मिक का अनुभव- रजनीकांत

रजनीकांत की इस यात्रा में उनके दो दोस्त भी शामिल हैं। पुलिस की सुरक्षा के बीच आज रजनीकांत (Superstar Rajinikanth) को ‘बद्रीनाथ’ और ‘केदारनाथ’ मंदिरों में दर्शन कराया गया। रजनीकांत ने कहा कि वह आत्मिक शांति तथा आध्यात्मिक अनुभव के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ प्रति वर्ष आते हैं।

‘वेट्टैयान’ में नजर आएंगे सुपरस्टार रजनीकांत

रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘वेट्टैयान’ में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा वह लोकेश कनगराज की ‘कुली’ का भी हिस्सा होंगे। 

यह भी पढ़ें- June 2024 OTT Release: पूरे महीने छाया रहेगा इन वेब सीरीज का भौकाल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य