Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अनुष्का शर्मा बेटी के साथ आइसक्रीम का लुफ्त उठाती आईं नजर, वीडियो वायरल

Anushka enjoy ice cream: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में अपनी बेटी वामिका और स्कूल की एक दोस्त के साथ न्यूयॉर्क में आइसक्रीम का लुफ्त उठाते हुए नजर आईं...
anushka sharma | vamika | ice cream | shreshth bharat

Anushka enjoy ice cream: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में अपनी बेटी वामिका और स्कूल की एक दोस्त के साथ न्यूयॉर्क में आइसक्रीम का लुफ्त उठाते हुए नजर आईं। इसका अनुष्का की दोस्त ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें अनुष्का अपनी बेटी के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

इस साल की लास्ट आइसक्रीम- अनुष्का शर्मा

आइसक्रीम खाने के बाद अनुष्का ने कहा कि इस साल की उनकी आइसक्रीम की सीमा पूरी हो चुकी है। वीडियो में अनुष्का को बेटी वामिका का हाथ थामे सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए देखा गया है। इसी दौरान अनुष्का पीछे मुड़कर कैमरे की तरफ देखकर आंख मारती है और साथ ही विक्टरी का साइन भी दिखाती हैं। इसके थोडी देर बाद ही एक और नये वीडियो में अपनी फ्रेंड नैमीशा मूर्ति के साथ आइस कैंडी का लुफ्त उठाती नजर आती हैं।

सफेद टी-शर्ट और डेनिम जीन्स में दिखी बेहद खूबसूरत

अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो में सफेद टी-शर्ट और डेनिम जीन्स पहन रखी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोस्त के साथ आइसक्रीम खाते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा, हर किसी के जीवन के हर चरण में दोस्त होते हैं, लेकिन कुछ बचपन के दोस्त जीवन के हर चरण में आइसक्रीम बांटने के लिए साथ रहते हैं। इस समय अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली का वर्ल्ड कप में सपोर्ट करने के लिए न्यूयॉर्क में हैं। स्टेडियम में सपोर्ट करते हुए उनकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, अनुष्का शर्मा कुछ समय पहले ही चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी करके आई हैं, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनी है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी, लेकिन रिलीज़ की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार