Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरमान से तलाक लेंगी पहली पत्नी पायल? Bigg Boss ने दी अलग पहचान; बोलीं- मेरे पास पैसा…

पायल के फैंस का मानना है कि उन्हें अपने पति से अलग होकर अपनी खुद की पहचान बनानी चाहिए और अपने बच्चों के साथ व्लॉगिंग की नई दुनिया बनानी चाहिए, जिसके जवाब में पायल ने कहा...
bigg boss ott 3 youtuber armaan malik first payal malik will she divorce from him make her own identity in anil kapoor show

Armaan Malik Payal divorce: यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हो चुकी हैं। अनिल कपूर के इस शो से निकलने के बाद पायल अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। पायल के फैंस उनसे उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सवाल पूछ रहे हैं।

अरमान मलिक को तलाक देंगी पायल?

दरअसल, पायल के पति अरमान मलिक (Armaan Malik Payal divorce) ने उन्हें बिना तलाक दिए ही पायल की दोस्त कृतिका से शादी रचाई थी। ऐसे में अब फैंस का मानना है कि पायल को अरमान को तलाक दे देना चाहिए।

पायल बनाएंगी खुद की पहचान!

पायल के फैंस का मानना है कि उन्हें अपने पति से अलग होकर अपनी खुद की पहचान बनानी चाहिए और अपने बच्चों के साथ व्लॉगिंग की नई दुनिया बनानी चाहिए, जिसके जवाब में पायल ने कहा कि नहीं बिल्कुल भी नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि अरमान मुझमें और कृतिका में कोई फर्क करते हैं। वो मुझे और कृतिका से बराबर प्यार करते हैं। वो हम दोनों और हमारे चारों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता है कि मुझे ये सब करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- चार शादियां करना चाहते हैं अरमान मलिक, हिंदू से बने मुस्लिम? ‘बीवी न 1’ ने बताई सच्चाई

‘मैं अपने परिवार के साथ खुश हूं’

पायल ने आगे कहा कि न मेरे दिमाग में कभी तलाक लेने की बात आई और न ही मैं कभी उनसे तलाक लूंगी। भले ही मुझे कितना भी फेम मिल जाए,कितने भी लोग मुझे जानने लग जाएं। उन्होंने कहा कि मेरे पास इतना पैसा है कि मैं अकेले भी रह सकती हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहती हूं। मैं अपनी फैमिली के साथ खुश हूं।

इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस में अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर बिग बॉस मुझे फिर बुलाते हैं तो मैं जरुर जाऊंगी। मेरे पीठ पीछे लोगों ने काफी बातें की। इसलिए अगर मैं जाऊं वाइल्ड कार्ड एंट्री में तो अच्छे से सबको बता के आऊं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग