Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पाकिस्तान ने सीमा को भेजा एक नया फरमान, अब क्या होगा सचिन का हाल?

Seema- Sachin: पाकिस्तान ने सीमा के खिलाफ एक फरमान जारी किया है। जारी फरमान में यह कहा गया है कि सीमा के चारों बच्चे, जिनके पिता गुलाम...
Seema-Sachin

Seema-Sachin: सीमा हैदर और सचिन का प्यार आए दिन खबरों में छाया रहता है। कभी सचिन से जुड़े मुद्दों को लेकर तो कभी पाकिस्तानी शौहर गुलाम हैदर की वजह से। सीमा हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। पाकिस्तान से अपने पति और चार बच्चों को छोड़ सचिन का प्यार पाने के लिए भारत आई सीमा की मुश्किलें फिलहाल बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, पाकिस्तान ने सीमा के खिलाफ एक फरमान जारी किया है। जारी फरमान में यह कहा गया है कि सीमा के चारों बच्चे, जिनके पिता गुलाम हैदर हैं, उनके पास भेजे जाएं। ऐसा न करने पर सीमा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि सीमा हैदर के पहले पति से 4 बच्चे हैं, जिन्हें पाकिस्तान के चाइल्ड राइट्स बॉडी ने वापस पाकिस्तान बुलाने की मांग की गई है। हालांकि, सीमा ने पहले भी कई बार कहा है कि भारत में उनके बच्चों को काफी प्यार मिलता हैं और सचिन उनके बच्चों को सगे से भी ज्यादा प्यार करते हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में भेजी गई चिट्ठी

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान की संस्था ने वहां के विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में अपील की गई है कि सीमा के चारों बच्चों को सुरक्षित पाकिस्तान भेजा जाए। बताया जा रहा है कि इस खबर के बाहर आते ही सचिन की हालत खराब हो गई है, क्योंकि सचिन को बच्चों से कुछ ज्यादा ही लगाव हो गया है।

Read More- Bigg Boss OTT 3: इन 7 कंटेस्टेंट पर गिरी मिड वीक नॉमिनेशन की तलवार,

Seema- Sachin: ऐसे मिले थे सीमा और सचिन

सीमा और सचिन की दोस्ती PUBG खेलते-खेलते हुई और फिर प्यार हो गया। प्यार जब परवान चढ़ने लगा तो सीमा अपना सबकुछ छोड़ भारत आ गई। सीमा के भारत आने के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी, क्योंकि शुरुआत में तो सभी को लगा था कि वो कोई पाकिस्तानी जासूस है। खबरें तो ये भी हैं कि सीमा सचिन के बच्चे की मां बनने वाली है, लेकिन अभी तक ना तो सीमा ने और ना ही सचिन ने इस बारे में कुछ कहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा