श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पाकिस्तानी फौज के ट्रेनिंग सेंटर जाती थी सीमा हैदर! जानें पूरा मामला

seema haider used to go Pakistani army training center know here

Seema Haider: सचिन के प्यार में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। सीमा के करीबी का कहना है कि सीमा हैदर के चाचा गुलाम अकबर पाकिस्तान आर्मी में ट्रेनिंग देते हैं। अक्सर सीमा उनसे मिलने पाकिस्तानी फौज के ट्रेनिंग सेंटर जाती थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा के चाचा छावनी में रहते थे, जहां सीमा अकेले जाती थी और एक-एक हफ्ता रहकर वापस लौटती थी। मिली जानकारी के मुताबिक, सीमा हैदर के बारे में बताने वाला शख्स भारत में उसके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक के संपर्क में है। मोमिन ने शख्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन शख्स को कोर्ट में पेश करने का दावा किया है।

बैन होने के बावजूद टिकटॉक चलाती थी सीमा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने बताया कि सीमा बहुत चालाक थी। वह बैन होने के बावजूद टिकटॉक चलाती थी। सीमा ने दावा किया था कि उसे पबजी के जरिए सचिन से प्यार हुआ, जिसके बाद वह भारत आ गई, लेकिन सीमा के करीबी का कहना है कि सीमा झूठ बोल रही है, उसे पबजी के बारे में नहीं पता है। वहीं, सीमा के करीबी का कहना है कि सीमा एक कंप्यूटर चलाती थी, शख्स का कहना है कि उसके पास सीमा का कंप्यूटर पड़ा है, जिसे सीमा ने तोड़कर दिया था।

दो बार भारत आई थी सीमा

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सीमा के करीबी का कहना है कि सीमा हैदर ने भारत आने के लिए अपने बच्चों को जरिया बनाया। उसने पहले ही सोच लिया था कि अगर वह अकेले भारत आएगी तो उसे जेल हो सकती है, इसलिए उसने बच्चों को ढाल बनाया। इस मामले में गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक का कहना है कि सीमा दो बार भारत आई थी। पहली बार सीमा अकेली आई थी, बाद में वह अपने चार बच्चों को लेकर आई। मोमिन मलिक ने कहा है कि इसके सबूत भी हैं, अगर जरूरत पड़ी तो ये सबूत कोर्ट में भी पेश किये जाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज