Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM माझी ने पुलिस सेवाओं में अग्निवीरों के लिए 10% कोटा देने की घोषणा

Odisha Police 10 percent quota for Agniveers: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को पुलिस में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत कोटा और पांच साल की आयु में छूट की घोषणा की है।
Odisha Police 10 percent quota for Agniveers

Odisha Police 10 percent quota for Agniveers: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को पुलिस में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत कोटा और पांच साल की आयु में छूट की घोषणा की है। ओडिशा सरकार ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

सुभद्रा योजना में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने कहा कि सुभद्रा योजना में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा 1 करोड़ 50 लाख महिलाओं की सूची तैयार की गई है, जिसमें यह तय किया जाएगा कि किसे कितना मिलेगा। यह तय करने के लिए एक एसओपी बनाया जाएगा। समाज के विभिन्न वर्गों से फीडबैक लिया जाएगा और एसओपी को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को ओडिशा आएंगे और सुभद्रा योजना का शुभारंभ करेंगे।

पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन आज, भारतीय ‘एथलीट परेड’ में लेंगे हिस्सा

राज्य का बजट को “ऐतिहासिक”- पूर्व भाजपा प्रमुख समीर मोहंती

ओडिशा के पूर्व भाजपा प्रमुख समीर मोहंती ने राज्य के बजट को “ऐतिहासिक” बताया। उन्होंने कहा, “यह जनोन्मुखी बजट है। आमतौर पर चुनावी घोषणापत्र औपचारिकता होती है, लेकिन भाजपा के लिए हमारा चुनावी घोषणापत्र लोगों से फीडबैक लेने के बाद बनाया गया है। ओडिशा में 65-70 फीसदी किसान हैं। यह उनके लिए लाभकारी बजट है। इस बीच, गुरुवार को आम जनता और विभिन्न संगठनों ने राज्य अतिथि गृह में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की और राज्य विधानसभा में विकासोन्मुखी बजट पेश करने के लिए उन्हें बधाई दी।

बजट पर विपक्ष ने बोला था हमला

इससे पहले, बीजद विधायक प्रताप देव ने राज्य के बजट को लेकर ओडिशा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बजट में कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा कि भयावह बात यह है कि सरकार में आने के बाद उन्होंने जो प्रचार किया कि वे मुद्दों को नए तरीके से देखेंगे, लेकिन इसमें कुछ भी नया नहीं है। पुरानी योजनाओं का नाम बदल दिया गया है।

सांसदों और विधायकों से मिले योगी, तैयार होगी क्षेत्रीय विकास की

सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की कोशिश की है और दूसरी बात, पिछली सरकार के एजेंडे की कार्बन कॉपी की गई है। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने राज्य के बजट की आलोचना करते हुए कहा कि यह डबल इंजन है, लेकिन दोहरी निराशा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग