श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

कवि शैलेश लोढ़ा पहुंचे हरिद्वार, गंगा में विसर्जित की पिता की अस्थिया

Poet Shailesh Lodha: प्रसिद्ध कवि और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा परिवार के साथ गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे
Poet Shailesh Lodha

Poet Shailesh Lodha: प्रसिद्ध कवि और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा परिवार के साथ गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां वीआईपी घाट पर शैलेश लोढ़ा ने अपने दिवंगत पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। इस दौरान उनके साथ योग गुरु स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे। हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित अविक्षित रमन ने वैदिक विधि-विधान के साथ अस्थियां विसर्जित करवाईं।

हिंदी के प्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन 3 दिन पहले हुआ था। शैलेश लोढ़ा को दिलीप जोशी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चस्मा’ में तारक मेहता के किरदार के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने साल 2022 में लंबे समय से चल रहे इस शो को छोड़ दिया था।

शैलेश लोढ़ा के पिता पिछले करीब डेढ़ महीने से थे बीमार

कवि शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का जोधपुर में निधन हुआ था। शैलेश लोढ़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की खबर शेयर की थी। शैलेश लोढ़ा के पिता पिछले करीब डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, उनकी दोनों किडनियां खराब थीं। ऐसे में उनकी 1 सप्ताह में 3 बार डायलिसिस की होती थी। शैलेश लोढ़ा के पिता सोशल वर्कर थे।

ये भी पढ़ें- 92 करोड़ के साथ सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले सेलेब्रिटी बनें शाहरुख खान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी