Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बेपनाह हुस्न की मालकिन हैं हारिस रऊफ की बेगम, दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में उनकी पत्नी उन्हें रोकते हुए नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कौन हैं उनकी पत्नी...
Haris Rauf Wife Muzna Masood


Haris Rauf Wife Muzna Masood: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में वह एक युवक से झगड़ा करते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हारिस रऊफ और उनकी बेगम अमेरिका की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। जब एक फैन ने हारिस रऊफ के साथ फोटो लेने की बात की तो रऊफ काफी गुस्से में आ जाते हैं और उससे लड़ने के लिए दौड़ते हैं।

वायरल वीडियो में रऊफ को रोकते हुए नजर आई मुजना

हारिस रऊफ को उनकी बेगम मुजना मसूद मलिक इस वीडियो में रोकते हुए नजर आती हैं। अब हारिस रऊफ का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पत्नी के बारे में भी लोग जानने को उत्सुक हो रहे हैं। हारिस रऊफ और मुजना मसूद की लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प है। आइए हम आपको बताते हैं…

मॉडलिंग करती थीं मुजना

हारिस रऊफ ने साल 2022 में मुजना मसूद मलिक से शादी की। हारिस और मुजना स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं। शादी से पहले मुजना मसूद मॉडलिंग करती थीं। मुजना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। हारिस रऊफ और मुजना स्कूल के दिनों से ही एक दूसरे को पसंद करते थे। हालांकि शादी तक पहुंचने के लिए हारिस ने काफी संघर्ष किया और क्रिकेट जगत में सफल होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ निकाह किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई फोटो

हारिस रऊफ की पत्नी मुजना की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि मुजना सोशल मीडिया पर नहीं हैं। इसका खुलासा खुद रऊफ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी के नाम से कई फर्जी अकाउंट सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार