श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

पिटते-पिटते बचे लव कटारिया, घर में मचा बवाल; अब क्या एक्शन लेंगे बिग बॉस?

शो में अबतक एक से बढ़ कर एक कंट्रोवर्सी हुई है। पहले अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया, तो अब साई केतन राव लव कटारिया को मारने पर उतारू हो गए हैं। साई केतन इस कदर गुस्सा हो गए कि उन्होंने कुर्सी उठाकर पटक दी, माइक फेंक दिया और लव कटारिया को मारने दौड़े।
Luv Kataria| sai ketan rao | bigg boss ott 3| shreshth bharat

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो दर्शकों को हैरान कर देता हैं। यही कारण है कि इस सीजन को लोग इतना पसंद कर रहे हैं। शो में अबतक एक से बढ़ कर एक कंट्रोवर्सी हुई है। पहले अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया, तो अब साई केतन राव Luv Kataria को मारने पर उतारू हो गए हैं।

साई केतन इस कदर गुस्सा हो गए कि उन्होंने कुर्सी उठाकर पटक दी, माइक फेंक दिया और लव कटारिया को मारने दौड़े। अगर रणवीर शौरी बीच में नहीं आए होते, तो साई लव कटारिया को खूब पीटते। अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो साई केतन राव लव कटारिया की जान के प्यासे हो गए? आइए बताते हैं।

कृतिका के जिम वियर पहनने पर नाराज हुए अरमान मलिक, कहा- इस पर शेप दिख रहा है

डिस्कशन ने घर में मचाई तबाही

दरअसल, घर में किसी मुद्दे पर डिस्कशन हो रहा था। Sai Ketan Rao कुछ कह रहे थे, लेकिन Luv Kataria वो सुनने को राजी नहीं थे। यह देख साई केतन को गुस्सा आ गया और उन्होंने कटारिया को बुरा-भला कह दिया। इस पर Luv Kataria भड़क गए और साई केतन को मां की गाली दे दी। इसके बाद साई केतन का गुस्सा बढ़ गया और वो लव कटारिया को मारने के लिए दौड़ पड़े।

साई केतन राव और लव कटारिया के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली। रणवीर शौरी, अरमान मलिक और घर के बाकी सदस्य इस लड़ाई को रोक रहे थे। रणवीर शौरी ने साई केतन को कसकर पकड़ लिया और कटारिया को पीटने से रोका। इसके बाद भी साई केतन और लव कटारिया की बीच की लड़ाई खत्म नहीं हुई। दोनों लगातर एक-दूसरे को गाली दे रहे थे।

बिग बॉस की प्रॉपर्टी को भी पहुंचाया नुकसान

साई केतन को शांत कराने के लिए अरमान मलिक और कृतिका भी उनके पास आए, लेकिन साई ने गुस्से में आकर कुर्सी फेंककर मारी और बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया।

अब देखना यह होगा कि इस नए क्लेश पर बिग बॉस क्या एक्शन लेंगे। बता दें कि इससे पहले भी Luv Kataria और साई केतन के बीच एक टास्क के दौरान झगड़ा हो चुका हैं।

Bigg Boss OTT 3 के इस कंटेस्टेंट के नॉमिनेशन की हो रही मांग, बिना कुछ किए ही…


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Aaj Ka Rashifal (3)
मेष और कन्या के लिए रहेगा खास दिन, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल
Delhi Weather Today (1)
दिल्ली में बदलेगा मौसम, बृहस्पतिवार से बारिश की संभावना!
Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार