Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bigg Boss OTT 3 के इस कंटेस्टेंट के नॉमिनेशन की हो रही मांग, बिना कुछ किए ही…

वाइल्ड कार्ड एंट्री अदनान शेख एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। हालांकि, दूसरी तरफ एक ऐसा कंटेस्टेंट भी है, जिसके नॉमिनेशन की दर्शक मांग कर रहे हैं। चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला…
Bigg Boss OTT 3 Nomination Deepak chaurasia he only lying on the bed and getting trolled on social media

Bigg Boss OTT 3 Nomination: बिग बॉस ओटीटी 3 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस हफ्ते बिग बॉस ने सभी घर वालों की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया है, मगर वाइल्ड कार्ड एंट्री अदनान शेख एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। हालांकि, दूसरी तरफ एक ऐसा कंटेस्टेंट भी है, जिसके नॉमिनेशन की दर्शक मांग कर रहे हैं। चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला…

बिस्तर पर लेटे-लेटे बिता दिया आधा सीजन

बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया हैं। दीपक के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें भी नॉमिनेट किया जाना चाहिए, क्योंकि वे ऐसे कंटेस्टेंट है, जो आधे से ज्यादा सीजन बेड पर लेटे-लेटे बिता चुके हैं। वे ना तो घर की ड्यूटीज करते हैं, ना ही कोई टास्क और ना ही किसी तरह का शो में कंट्रीब्यूशन दिखा रहे हैं। ऐसे भी बिग बॉस के फैंस सवाल उठा रहा है कि बिग बॉस के घर में दीपक चौरसिया क्या कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें- अरमान मलिक की लगी क्लास, तो चंद्रिका के जाते ही अदनान शेख ने घर में ली एंट्री

जी हां, दीपक चौरसिया को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि उनके चक्कर में नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया था। वहीं, एक यूजर का कहना है कि दीपक जी फुल मजे में हैं, बिना कंट्रीब्यूशन के आराम से हॉलीडे मना रहे हैं, कोई नॉमिनेशन तो करो दीपक जी को। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, पता चला बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर दीपक चौरसिया।

दर्शक कर रहे नॉमिनेशन की मांग (Bigg Boss OTT 3 Nomination)

एक अन्य ने लिखा, यह फाइनलिस्ट बनने की तरकीब है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, चॉपिंग विनर हैं दीपक जी। एक यूजर ने दीपक की स्ट्रेटजी बताते हुए लिखा, जब कोई नॉमिनेट होता है तो सब एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं, ये काम नहीं करता, वो काम नहीं करता, सोया रहता है, वो बात नहीं करता इसलिए नॉमिनेट कर रहा हूं, लेकिन दीपक तो इन सबमें एक नंबर हैं, फिर भी कोई नॉमिनेट नहीं करता, शायद करेगा भी नहीं। एक यूजर ने दीपक की तुलना पिछले सीजन की पूजा भट्ट से की और कहा कि वो भी एंजॉय कर रही थीं, ठीक वैसे ही जैसे दीपक इस साल कर रहे हैं, वे जस्ट घर का बड़े का रोल निभा रहे हैं। इस तरह से एक्स हैंडल पर दीपक चौरसिया को लेकर खूब ट्रोलिंग हो रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा