Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

घर के कलेश से परेशान होकर नाबालिग भांजे ने मामा-मामी को उतारा मौत के घाट

एक नाबालिग भांजे ने अपने मामा-मामी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद भांजा मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Lucknow Double Murder Case| shreshth bharat

Lucknow Double Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग भांजे ने अपने मामा-मामी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद भांजा मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

भांजे ने अपने ही मामा-मामी को उतारा मौत के घाट

इंदिरा नगर के तकरोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भांजे ने अपने ही मामा-मामी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। मृतक के छोटे भाई जगत पाल सिंह का कहना है कि उनके बीच एक हफ्ते पहले भी झगड़ा हुआ था। बात पुलिस स्टेशन तक पहुंच गई थी, जहां झगड़े का निपटारा किया गया था। इसके बाद जब मंगलवार को उनके बीच लड़ाई और गाली-गलौज हुई, तो भांजे ने अपने मामा-मामी और ममेरे भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसके बाद मामा और मामी की मौत हो गई। वहीं, ममेरे भाई के हाथ में गोली लगी थी। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। 

डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों का विरोध जारी, बोले- स्थगित नहीं बल्कि…

Lucknow Double Murder Case: मामा-मामी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह बाराबंकी के गन्ना भवन से रिटायर्ड थे। वहीं, उनकी 60 वर्षीय पत्नी गृहणी थी और बेटा सरवन 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी एक ही कमरे में मौजूद थे। इतने में 17 वर्षीय भांजा अभिषेक आया और सभी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अभिषेक फरार हो गया।

Lucknow Double Murder Case: पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तत्काल तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सरोज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके बेटे श्रवण सिंह की स्थिति सामान्य है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय अभिषेक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हैं। मामले में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

UP उपचुनाव को लेकर CM योगी ने बुलाई बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा