Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता बने करण वीर, इन कंटेस्टेंट को हरा मारी बाजी

खतरों के खिलाड़ी की शुरूआत आसिम रियाज, शालीन भानोट, अभिषेक कुमार, गशमीर महाजनी, कृष्णा श्रॉफ, नियति फटानी, आशीष मेहरोत्रा, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिंदे, अदिति शर्मा, निमृत कौर आहलूवालिया और सुमोना चक्रवर्ती के साथ हुआ था।
Khatron Ke Khiladi 14 Winner

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: बहुचर्चित शो खतरों के खिलाड़ी 14 को आखिरकार उसका विनर मिल ही गया है। जी हां, एक्टर करण मेहरा ने बाजी मारते हुए ये शो जीत लिया है। वहीं, शो के फिनाले में आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्पेशल गेस्ट के तौर पर शो में नजर आए। कृष्णा श्रॉफ और गशमीर महाजनी ने दूसरे और तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई।

इन सेलेब्स ने लिया था हिस्सा

खतरों के खिलाड़ी की शुरूआत आसिम रियाज, शालीन भानोट, अभिषेक कुमार, गशमीर महाजनी, कृष्णा श्रॉफ, नियति फटानी, आशीष मेहरोत्रा, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिंदे, अदिति शर्मा, निमृत कौर आहलूवालिया और सुमोना चक्रवर्ती के साथ हुआ था। शो के दौरान सभी ने एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट और टास्क करते नजर आए थे।

कम फिल्मों के बावजूद करोड़ों की मालकिन हैं मौनी रॉय, जानें कितनी हैं उनकी नेटवर्थ

फिनाले में इन लोगों ने बनाई थी जगह

शो के फिनाले में गशमीर, अभिषेक, शालीन औऱ कृष्णा श्रॉफ ने अपनी जगह बनाई थी। वहीं, शनिवार को ग्रैंड फिनाले के टॉप 3 की रेस में करण वीर (Khatron Ke Khiladi 14 Winner) ने गशमीर के खिलाफ स्टंट जीतकर फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली।

अनिल कपूर की इस फिल्म ने पर्दे पर आते ही मचा दी थी धूम, बनी करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म

वहीं, शालीन, कृष्णा और अभिषेक के बीच पानी में स्टंट काराया गया, जिसमें शालीन ने बाजी मारी। सीजन की शुरूआत में ही आसिम रियाज के कारण शो काफी चर्चा में रहा था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग