Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अनिल कपूर की इस फिल्म ने पर्दे पर आते ही मचा दी थी धूम, बनी करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म

अनिल कपूर ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी है, जिन्हें आज भी दर्शक बड़े चाव से देखते हैं। आज हम आपको उनके एक ऐसे फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने आते ही सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी।
Anil Kapoor Biggest Hit Film| shreshth bharat

Anil Kapoor Biggest Hit Film: अनिल कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने 40 साल के करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। अनिल कपूर ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है और सिनेमा जगत को कई यादगार फिल्में दी हैं। इसलिए आज हम आपको उनके एक ऐसे फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने आते ही सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी।

इस फिल्म से की करियर की शुरुआत

अनिल कपूर के फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1979 में आई  फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से हुई थी। इस फिल्म में वो सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद बतौर लीड एक्टर उन्होंने ‘वो सात दिन’ (1983) में काम किया था।

कई हिट फिल्मों में किया काम

अनिल कपूर ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी है, जिन्हें आज भी दर्शक बड़े चाव से देखते हैं। अनिल की ‘तेजाब’ (1988),  ‘मिस्टर इंडिया’ (1987), ‘परिंदा ‘(1989), ‘राम लखन’ (1989), ‘बेटा’ (1992), ‘विरासत’ (1997), ‘1942: अ लव स्टोरी’ (1994), ‘नायक’ (2001) ‘ताल’ (1999) और ‘वेलकम’ (2007) जैसी फिल्मों के लोग आज भी दीवाने हैं।

‘देवरा’ के लिए जूनियर NTR ने चार्ज की सबसे ज्यादा फीस, जाह्नवी और सैफ को मिले इतने करोड़

इस फिल्म ने आते ही मचा दी थी धूम

हम बात कर रहे हैं साल 1992 में आई फिल्म ‘बेटा’ की। यह फिल्म अनिल कपूर की करियर की दूसरी सबसे बड़ी (Anil Kapoor Biggest Hit Film) फिल्म है। फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी है, जिन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिला था।

फिल्म में अनुपम खेर, अरुणा ईरानी और लक्ष्मीकांत जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी और गाने लोगों को आज भी मुंह जुबानी याद है।

इस फिल्म पर रतन टाटा ने पानी की तरह बहाया था पैसा, बुरी तरह हुई थी फ्लॉप

भावुक कर देगी फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी में राजू (अनिल कपूर) को दिखाया गया है, जो अपनी सौतेली मां लक्ष्मी (अरुणा ईरानी) से बेहद प्यार करता है।  उसकी सौतेली मां एक चालाक और स्वार्थी औरत होती है,जिसका इरादा राजू की दौलत पर कब्जा करना होता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड