Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कपिल शर्मा शो का ये एक्टर सड़क पर बेचता नजर आया अंगूर, देखें वीडियो

Ali Asgar Viral Video: सोशल मीडिया हर दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी का वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसा ही एक वीडियो इन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 'द कपिल शर्मा शो' के एक एक्टर और कॉमेडियन का है।
Ali Asgar Viral Video

Ali Asgar Viral Video: सोशल मीडिया हर दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी का वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसा ही एक वीडियो इन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो ‘द कपिल शर्मा शो’ के एक एक्टर और कॉमेडियन का है।

‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा रह चुके इस एक्टर को सड़क किनारे अंगूर बेचता देख फैंस हैरान हो गए। उनके इस वीडियो पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो में लोग उनसे अंगूर खरीदते भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ‘द कपिल शर्मा शो’ में काम कर चुके एक्टर अली असगर का है।

कपिल शर्मा शो ने अली असगर को एक अलग पहचान दी। इस शो में उन्होंने तरह-तरह के रोल करके दर्शकों का दिल जीता। उनका सड़क किनारे अंगूर बेचने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अगर आपको लग रहा है कि सच में अली के ऐसे दिन आ गए है तो आपको बता दें कि यह सच नहीं है। अली ने ऐसा सिर्फ अपने फैंस और नेटिजंस को एंटरटेन करने के लिए किया है। लेकिन बात जो भी हो सोशल मीडिया यूजर्स को एक्टर का यह अंदाज काफी पसंद आया।

सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

अली असगर ने ही शेयर किया वीडियो

अली असगर ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपना अंगूर बेचने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह सड़क किनारे अंगूर बेचते हुए दिख रहे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह वीडियो सऊदी अरब का है, क्योंकि इसमें अली ‘दस रियाल’ कहते हुए नजर आ रहे हैं। रियाल सऊदी अरब की करेंसी है।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए BCCI का बड़ा एलान, कही ये बात

अली ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि, ’10 रियाल, 10 रियाल, थोड़ा खट्टा थोड़ी मीठा।’ उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल