Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अनंत-राधिका की शादी में करोड़ों की घड़ियां ही नहीं, फ्री में बांटे गए लाखों के तोहफे

इस वीडियो में रणवीर ने खुलासा किया था कि अंबानी फैमिली ने न केवल रिटर्न गिफ्ट्स दिए, बल्कि जिस जियो ट्रेड सेंटर में ये शादी हुई, वहां के शॉपकीपर्स ने भी फ्री में लाखों के गिफ्ट्स बांटे...
anant ambani radhika merchant wedding jio world trade center shopkeeper give away versaqce sunglasses banarasi saree FOR free ranveer allahbadia REVEALS

Ranveer Allahbadia: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी को सदी की सबसे बड़ी शादी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। अंबानी की वेडिंग में लाखों और करोड़ों के गिफ्ट्स बाटे हैं। यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया भी अनंत और राधिका की शादी में शामिल हुए। उन्होंने एक वीडियो में इस शाही वेडिंग का आंखों देखा हाल बताया है।

बांटे गए लाखों के फ्री गिफ्ट्स (Ranveer Allahbadia)

इस वीडियो में रणवीर ने खुलासा किया था कि अंबानी फैमिली ने न केवल रिटर्न गिफ्ट्स दिए, बल्कि जिस जियो ट्रेड सेंटर में ये शादी हुई, वहां के शॉपकीपर्स ने भी फ्री में लाखों के गिफ्ट्स बांटे। कॉमेडियन आकाश सिंह के बातचीत में उन्होंने कहा,”जियो ट्रेड सेंटर के शॉपकीपर्स ने वहां आए लोगों को वर्साचे के डिजाइनर सनग्लासेज मुफ्त में बांटे।”

फ्री में बट रही थी बनारसी साड़ियां

उन्होंने आगे कहा कि जिनकी बनारसी साड़ी की दुकान है, वो साड़ी दे रहे थे। वहां कई दुकानदारों ने कोई चार्ज नहीं लिया। बस बांट दिए। अपने शो में रणवीर ने आगे कहा कि वहां कई ज्वेलरी शॉप भी थे, जिन्होंने चार्ज किया, क्योंकि कोई हीरों का हार तो नहीं बांट देगा। वहां वेडिंग शॉप्स को वेडिंग सेट में मर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- मंडप पर आते ही राधिका की आंखों में आ गए आंसू, फिर अनंत और पिता ने ऐसे संभाला

बनारसी पान की लगी थी दुकान

वेन्यू इतना बड़ा था कि पैदल घूमने में आपका पूरा दिन निकल जाएगा। वहां बहुत कुछ था करने को। फूड अरेंजमेंट भी काफी शानदार था। असली बनारसी पान की दुकान भी लगी थी। नजारा ऐसा था कि जैसे सारे होटल्स को ही उठाकर वहां ला दिया गया हो।

यह भी पढ़ें- अनंत अंबानी और राधिका की शादी में लगा सितारों का मेला, देश-विदेश के दिग्गज हुए शामिल

12 जुलाई को रचाई शादी

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी इस शाही शादी में देश और विदेश की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। मनोरंज जगत के भी कई सितारे उनकी वेडिंग का हिस्सा बने।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार