Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

10 सालों में की है सिर्फ 7 फिल्में, फिर भी 1 दिन में कमाता है 27 लाख रुपये; नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

शाहरुख खान इंडिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। उनकी नेट वर्थ लगभग 7300 करोड़ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडिया का तीसरा सबसे अमीर एक्टर कौन है? ये एक्टर 1 दिन में तकरीबन 27 लाख तक की कमाई करता है। चलिए आपको बताते हैं इस एक्टर के बारे में….
Hrithik Roshan Earning| shreshth bharat

Hrithik Roshan Earning: हाल ही में हुरून इंडिया रिच लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में देश के सबसे अमीर लोगों के बारे में बताया गया है। वहीं, इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की भी एंट्री हुई हैं। शाहरुख खान इंडिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। उनकी नेट वर्थ लगभग 7300 करोड़ है।

शाहरुख खान ने इस लिस्ट में सबसे अमीर एक्टर की जगह हासिल की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लिस्ट में दूसरा नाम किस एक्टर का है? ये एक्टर 1 दिन में तकरीबन 27 लाख तक की कमाई करता है। उन्होंने कमाई के मामले में तो सलमान, आमिर, और अमिताभ बच्चन सभी को पीछे छोड़ दिया है। चलिए आपको बताते हैं इस एक्टर के बारे में….

इस लिस्ट में दूसरा नाम किसी और का नहीं, बल्कि बॉलीवुड के हैंडसम हल्क ऋतिक रोशन का है। ऋतिक रोशन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कम फिल्में करने के बावजूद भी उनका नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में आता है।

10 सालों में की है सिर्फ 7 फिल्में

आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले 10 सालों में ऋतिक ने सिर्फ 7 फिल्में ही की हैं। ऋतिक की हर फिल्म हिट ही हुई है। वो न सिर्फ फिल्में, बल्कि बिजनेस से भी खूब पैसा कमाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऋतिक की नेट वर्थ 2000 करोड़ रुपये है।

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में बनाई जगह, ये दिग्गज भी शामिल

एक पोस्ट के लेते हैं 4-5 करोड़

ऋतिक रोशन एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करते है। फिल्म के अलावा वो अपने ब्रांड एचआरएक्स से भी खूब कमाई करते हैं। ऋतिक के सोशल मीडिया पर कुल 32.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक पोस्ट के लिए 4-5 करोड़ रुपये लेते हैं। साथ ही अगर किसी ब्रांड को वो एंडोर्स कर रहे है, तो उसके लिए भी ऋतिक 10-12 करोड़ लेते हैं। अगर उनके फिल्म की बात करें तो एक फिल्म के लिए वो  75-100 करोड़ रुपये लेते हैं।  कुछ सूत्रों की मानें तो एक दिन में ऋतिक 27 लाख रुपये कमाते हैं (Hrithik Roshan Earning)।

‘स्त्री 2’ के बाद नए घर में शिफ्ट हुईं Shraddha Kapoor, किराया सुन चौक जाएंगे आप

लिस्ट में शामिल हैं ये एक्टर्स

हुरून इंडिया रिच की इस लिस्ट में पहले नंबर पर शाहरुख खान ने कब्जा किया है, तो दूसरे नंबर पर जूही चावला ने, वहीं तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन हैं और चौथे नंबर पर अमिताभ बच्चन। अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ 1600 करोड़ है। इस लिस्ट में सलमान और आमिर खान का नाम नहीं है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग