Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इस हफ्ते ओटीटी पर आ रहीं ये धमाकेदार एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

अगर आप भी एक्शन थ्रिलर मूवीज और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो ये वीक आपके लिए बेहद खास साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाली है।
Upcoming OTT Releases| shreshth bharat

Upcoming OTT Releases: अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं और एक अच्छी फिल्म की तलाश में हैं, तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म पर कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। रोमांटिक, हॉरर, कॉमेडी से लेकर एक्शन-क्राइम थ्रिलर तक, सबकुछ आप घर बैठे देख सकते हैं।

अगस्त का ये आखिरी हफ्ता आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है, क्योकि इस हफ्ते आप अपने मूड के अनुसार फिल्में देख पाएंगे। अगर आप थ्रिलर ड्रामा, हल्की-फुल्की कॉमेडी या डॉक्यूमेंट्री देखना पसंद करते हैं, तो आपको ये फिल्में जरूर देखनी चाहिए…

आईसी 814- द कंधार हाईजैक (IC 814: The Kandahar Hijack)

अभिनव सिन्हा ‘आईसी 814- द कंधार हाईजैक’ के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर आने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म में विजय वर्मा, पंकज कपूर और नसीरुद्दीन शाह नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये सीरीज 1999 में हुई हाईजैकिंग पर आधारित है। आप ये सीरीज 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Upcoming OTT Releases: ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग 4 (Only Murders in the Building 4)

अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्म देखना चाह रहे हैं, तो  आप तीन दोस्तों पर आधारित ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग 4’ सीरीज देख सकते हैं। ये दोस्त एक क्राइम पॉडकास्ट शुरू करते हैं। ये वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 27 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

मुर्शीद (Murshid)

मुर्शीद फिल्म का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में केके मेनन, तनुज वीरवानी और जाकिर हुसैन नजर आ रहे है। इस फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी को दिखाया गया है, जो कभी डॉन हुआ करता था और अब वो ये सब कुछ छोड़ चुका है, लेकिन फिर बेटे को बचाने के लिए उसे वापस से क्राइम की दुनिया में लौटना पड़ता है। ये फिल्म 30 अगस्त को जी5 पर रिलीज होने वाली है।

Border 2 में सनी देओल के साथ नजर आएंगे वरुण धवन, शेयर की पोस्ट

द रिंग्स ऑफ पावर 2 (The Lord of the Rings: The Rings of Power season 2)

हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली  है। इसका नाम  ‘द लॉर्ड ऑफ रिंग्स: रिंग्स ऑफ पावर’ है। एक्शन से भरपूर ‘द रिंग्स ऑफ पावर 2’ में एक बार फिर विलेन सौरोन तहलका मचाते दिखाई देने वाले हैं। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 29 अगस्त को रिलीज होगी।

गॉडजिला एक्स कॉन्ग द न्यू अंपायर (Godzilla x Kong: The New Empire)

जियो सिनेमा पर 29 अगस्त को अमेरिकी मॉन्स्टर ‘गॉडजिला एक्स कॉन्ग द न्यू अंपायर’ रिलीज होगी। हॉलीवुड की ये फिल्म गॉजिल और कॉन्ग की आपसी लड़ाई पर बेस्ड है (Upcoming OTT Releases)।

‘स्त्री 2’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन, RRR को पछाड़ा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार