Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आने के बाद पायल मलिक का छलका दर्द, कही ये बात

Payal Malik: शो से बाहर आने के बाद एक मीडिया चैनल के इंटरव्यू के दौरान पायल ने दर्शकों के कई सवालों का जवाब दिया है। साथ ही पायल ने...
Payal Malik| BOG BOSS OTT 3| SHRESHTH BHARAT

Payal Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी दोनों बीवियों संग अरमान मलिक खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पायल और कृतिका मलिक भी खबरों में छाई रहती हैं। दोनों को शो में काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन अब शो से पायल का सफर खत्म हो चुका है। पहले ही वीकेंड के वार में पायल वोटों की कमी के कारण शो से बाहर हो गईं।

शो से बाहर आने के बाद एक मीडिया चैनल के इंटरव्यू के दौरान पायल ने दर्शकों के कई सवालों का जवाब दिया है। साथ ही पायल ने बिग बॉस ओटीटी 3 से बेघर होने के इस फैसले को गलत ठहराया हैं।

‘मेरे साथ घरवालों ने सही नहीं किया’

पायल ने कहा, ‘मेरे साथ अन्याय हुआ है। मुझे पहले हफ्ते में शो से बाहर नहीं आना था। किसी और को बाहर जाना चाहिए था।’ जब पायल से सवाल किया गया कि आपसे कहां-कहां चूक हुई? क्या आप शो में रिश्ते नहीं बना पाई? इस पर जवाब देते हुए पायल ने कहा, ‘मुझसे कोई चूक नहीं हुई है। घरवालों से चूक हुई है।’

Read More- बिग बॉस से पायल के बेघर होने की ये हैं खास वजहें, 5 प्वाइंट्स में जानें सारा गेम

उन्होंने आगे कहा, मुझे गलत नॉमिनेट किया गया। ऐसा नहीं है कि घरवालों के साथ मेरा रिश्ता अच्छा नहीं था। मेरा सबके साथ अच्छा रिश्ता था, जिसने मुझे नॉमिनेट किया था, उनको भी लगा कि उन्होंने गलत फैसला लिया, लेकिन ठीक है। अभी मेरे घर के दो लोग शो में हैं। मैं उन्हें देखकर खुश हूं और मैं चाहती हूं कि वे दोनों टॉप तक पहुंचे और ट्रॉफी हमारे घर आए।’

‘अरमान हैं ज्यादा मजबूत’

जब Payal Malik से पूछा गया कि अरमान और कृतिका में से कौन ट्रॉफी का ज्यादा मजबूत दावेदार है? इस पर पायल ने कहा, ‘अरमान ज्यादा मजबूत हैं, क्योंकि वह खेलना जानते हैं, जबकि कृतिका थोड़ी भोली है, लेकिन उसे टॉप तीन तक तो पहुंचना चाहिए।’ साथ ही पायल ने बताया कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वाइल्ड कार्ड के रूप में शो में वापस जरूर जाएंगी।

‘इस रिश्ते को कुबूल करने में मुझे डेढ़ साल तक का वक्त लगा’

शो में अरमान को पायल से ज्यादा उनकी सौतन कृतिका को सपोर्ट करते देखा गया है। चाहे विनर चुनने की बात हो या ज्यादा प्यार करने की, अरमान ने सारे सवालों के जवाब में कृतिका का नाम लिया है। जब पायल से सवाल किया गया कि इतना बर्दाश्त करने की हिम्मत वो कहां से जुटाती हैं?

इस पर उन्होंने कहा, ‘यह हिम्मत एकदम से नहीं आती है। हिम्मत जुटानी पड़ती है और परिस्थिति के हिसाब से जैसा माहौल हो, हमें खुद को ढालना पड़ता है। यह हिम्मत जुटाने में मुझे पांच साल लगे हैं और इस रिलेशन को कुबूल करने के लिए डेढ़ साल लगा।

इसके साथ ही पायल ने पॉलीगैमी (बहु-विवाह) पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा यही बोला है कि हम इस चीज को सपोर्ट नहीं करते हैं। भले ही हमारे साथ यह चीज हो गई है, लेकिन प्लीज आप ऐसा मत कीजिए। हम पॉलीगैमी (बहु-विवाह) का समर्थन नहीं करते हैं

बिग बॉस के घर में लोगों की सहानुभूति मिलने के सवाल पर Payal Malik ने जवाब दिया कि लोगों को लगता है कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है और मुझे सहानुभूति मिलनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं और कृतिका सच में एक-दूसरे के साथ बहुत ज्यादा प्यार से रहते हैं। जितना प्यार मैं करती हूं, उससे कहीं ज्यादा प्यार वो मुझसे करती हूं।

वह यह भी मानती है कि उसने मुझे धोखा दिया, पर अब गलती हो गई तो हम उसे पकड़कर बैठ नहीं सकते। ऐसा करेंगे तो हम जिंदगी जी ही नहीं पाएंगे। उसने अपनी गलती मान ली, मैंने उसे माफ कर दिया, तभी ये रिश्ता चल रहा है।

Read More- पहली पत्नी पायल के बेघर होने से खुश हैं अरमान मलिक, कृतिका को लगाया गले कही ये बात

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही