Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Hardik Pandya की पत्नी Natasha Stankovic ने शेयर किया हैरान करने वाला पोस्ट

अभी तक लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं कि इन दोनों के बीच आखिर चल क्या रहा है। हाल ही में मीडिया में दोनों के बीच सेपरेशन की अफवाहें चल रही थी...
Natasa Stankovic and Hardik Pandya

Natasha Stankovic: Indian Cricketer Hardik Pandya की पत्नी Natasha Stankovic ने एक सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। इस पोस्ट ने फिर से फैन्स को हैरानी में डाल दिया है। अभी तक लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं कि इन दोनों के बीच आखिर चल क्या रहा है। हाल ही में मीडिया में दोनों के बीच सेपरेशन की अफवाहें चल रही थी।

लेकिन इस सारी खबरों पर उस वक्त ब्रेक लग गया था जब Natasha Stankovic के बारे में बताया गया है कि वो मुंबई में हैं और Hardik Pandya T20 वर्ल्डकप के लिए टीम के साथ हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक दोनों ने कुछ भी नहीं बोला है। लेकिन नताशा ने एक बार फिर से क्रिप्टिक पोस्ट करके फैंस के मन में उथल पुथल मचा दी है।

Natasha Stankovic ने अपने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, इतनी सारी चीजें स्टाइल में वापस आने के साथ, मैं तब तक इंतजार नहीं कर सकता जब तक कि नैतिकता, सम्मान और बुद्धिमत्ता फिर से एक चलन न बन जाए।’

Indian Cricketer Hardik Pandya और बॉलीवुड एक्ट्रेस Natasha Stankovic ने 31 मई 2020 को शादी की थी। इसके बाद दोनों ने फरवरी 2023 में दोबारा हिन्दु और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। कुछ ही साल के बाद दोनों के अनबन की खबरें मीडिया में आई। इन खबरों को और भी हवा मिलने लगी जब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से पांड्या सरनेम हटा दिया और शादी की फोटोज भी हटा दी। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही नताशा ने वापस उन फोटोज को अकाउंट में विज़िबल कर दिया।

यह भी पढ़ें- नताशा ने किया ये वीडियो पोस्ट तो लोगों का फूटा गुस्सा, पूछा इतना ड्रामा क्यों?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर