श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सानिया से लेकर मैरी कॉम तक… कपिल शर्मा के शो में बिखेरेंगी जलवा

आज कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शो के प्रोमो की एक पोस्ट शेयर की है। इस प्रोमो को देखकर फैंस में काफी उत्साह दिखने लगा है। इस शो में कपिल शर्मा के साथ सानिया मिर्जा, मैरी कॉम, साइना नेहवाल और सिफ्त कौर समरा...
The great indian kapil show | kapil sharma | sania mirza | shreshth bharat

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक नया एपिसोड आने वाला है। यह शो काफी मजेदार होने वाला है। इस बार बॉलीवुड के सितारे नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स की दुनिया के सितारे शो में नजर आएंगे। आज कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शो के प्रोमो की एक पोस्ट शेयर की है। इस प्रोमो को देखकर फैंस में काफी उत्साह दिखने लगा है। इस शो में कपिल शर्मा के साथ सानिया मिर्जा, मैरी कॉम, साइना नेहवाल और सिफ्त कौर समरा शामिल हुई हैं।

सानिया के नाम से मस्ती करती नजर आईं मैरी कॉम

आपको बता दें, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आगामी एपिसोड में कपिल शर्मा ने देश के अलग-अलग खेल के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है। शो के प्रोमो में देखा गया है कि मैरी कॉम सानिया मिर्जा के नाम के साथ मस्ती कर रही हैं। वे सानिया को कई नामों से बुलाती हैं, लेकिन उन्हें सानिया नहीं बोल पा रही हैं।

ये देश की नायिकाएं- सुनील ग्रोवर

कपिल शर्मा को भी शो के प्रोमो में देखा गया है कि वह सानिया मिर्जा संग मस्ती कर रहे हैं। वहीं, प्रोमो में सुनील ग्रोवर की एंट्री लाजवाब दिख रही हैं। वे जैसे ही स्टेज पर आते हैं और शो में सानिया, साइना, मैरी और सिफ्ट को देखते हैं तो खुशी से चिल्ला कर कहते हैं, ‘इतनी सारी हीरोइनें आ गई हैं। इस पर कपिल कहते हैं कि ये हीरोइन नहीं, स्पोर्ट्स वुमन हैं। इस पर सुनील जवाब देते हैं और कहते हैं, ‘ये देश की नायिकाएं हैं’।

अपनी जेठानी को बुला लिया- कपिल शर्मा

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही सानिया का पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ तलाक हुआ था। इसके बाद से वह काफी चर्चा में रही थीं। इसी बीच वह फिर एक बार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आकर चर्चा में आ गई हैं। इस शो के शेयर किए गए प्रोमो में देखा गया कि सानिया मिर्जा काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने कपिल के संग अपनी लव-लाइफ को लेकर भी डिस्कस किया है। वे कपिल के द्वारा किए जा रहे हर सवाल का बहुत ही सटीक तरीके से जवाब दे रही हैं। कपिल शर्मा सानिया से हंसी-मजाक करते हुए कहते है कि मुझे ऐसा लग रहा है कि शो में मैंने अपनी जेठानी को बुला लिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज