Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Hardik-Natasa के तलाक के अफवाहों के बीच अब क्रुणाल पंड्या की हुई एंट्री

Hardik Natasa Split Rumours

Hardik Natasa Split Rumours: सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के तलाक की अफवाहों की खबर छाई हुई है। एक्ट्रेस और हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जब से सरनेम हटाया तब से दोनों के अलग होने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

अब क्रुणाल पंड्या की हुई एंट्री
हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में किसी तरह का कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। इस अफवाह की खबरों के बीच अब क्रुणाल पंड्या की भी एंट्री हो गई है। हार्दिक के भाई क्रुणाल पंड्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। दरअसल, क्रुणाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य और अपने बेटे कवीर को गोद में लेकर तस्वीर शेयर की है, क्रुणाल (Krunal Pandya) के इस पोस्ट पर नताशा स्टेनकोविक ने भी कमेंट किया है। नताशा के कमेंट को देखकर फैन्स सोशल मीडिया पर इसके अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।

अटकलों का बाजार गर्म (Hardik Natasa Split Rumours)
हालांकि नताशा व हार्दिक ने अभी ऐसा कोई भी पोस्ट नहीं किया है जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि उनके रिश्तों में दरार आई है। पहले नताशा अपना नाम नताशा स्टेनकोविक पंड्या रखती थीं, लेकिन अब उन्होंने अपना नाम पूरी तरह से हटा दिया है। उनका जन्मदिन 4 मार्च को था और उस दिन हार्दिक पंड्या ने कोई पोस्ट भी नहीं डाली। नताशा ने अपनी और हार्दिक की सभी हालिया पोस्ट को हटा दिया, सिवाय उस पोस्ट के जिसमें अगस्त्य उनके साथ हैं। वह इस बार आईपीएल मैच देखने भी नहीं आईं। तब से उनके रिश्तों के बीच आई दरारों को लेकर अटकलें लग रही हैं।

हार्दिक और नताशा की लव स्टोरी
नताशा और हार्दिक पहली बार एक नाइट क्लब में मिले थे। नताशा उस वक्त ये नहीं जानती थीं कि हार्दिक एक क्रिकेटर हैं। हार्दिक ने इस बारे में बताया था, ‘नताशा को कोई अंदाजा नहीं था कि मैं कौन हूं। हमने एक-दूसरे से बातचीत की और धीरे-धीरे करीब आए। जहां हम मिले थे वहां उसने मुझे हैट में देखा था।’ उन्होंने आगे बताया,’मैं रात के एक बजे हैट पहनकर, गले में चेन और हाथ में घड़ी पहनकर बैठा हुआ था। नताशा को लगा कि कोई रैंडम इंसान है। इसी दौरान हमारी बातचीत शुरू हुई थी। फिर हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड