Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पर्दे पर तीसरी बार मां बनने को तैयार दीपिका? ‘कल्कि 2898 AD’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल

Deepika ready to become mother for third time on screen? trailer of 'Kalki 2898 AD' created a stir

दीपिका पादुकोण, प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसके बाद ऑडियंस, इंडस्ट्री, क्रिटिक्स और फैंस में एक्साइटमेंट का लेवर और भी ज्यादा बढ़ गया है और बढ़ना भी चाहिए, क्योंकि इसमें अपनी वर्सेटाइल परफॉर्मेंस और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने किरदार से चार चांद जो लगाए दिए हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस फिल्म में मां बनी नजर आएंगी। ये तीसरी बार होगा जब एक्ट्रेस पर्दे पर मां की भूमिका में नजर आएंगी।

मां की भूमिका में दीपिका!

दरअसल, दीपिका के नए पोस्टर आने के बाद मेकर्स ने शानदार ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस ट्रेलर में फैंस को दीपिका के लुक ने चौंका दिया है। ट्रेलर देखने से साफ पता चलता है कि उनका ये किरदार काफी दिल को छू लेने वाला है। ट्रेलर में दीपिका मां की भावनाओं में जान फूंकते हुई नजर आ रही हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि वो जिस बच्चे को जन्म देंगी वो एक नए युग का आगाज करेगा और बुराइयों को खत्म करेगा।

ट्रेलर देख फैंस उत्साहित 

वहीं, ‘कल्कि 2898 AD’ का ट्रेलर सामने आते ही लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। दीपिका पादुकोण को देखने वाले लोगों का कहना है कि भैरव ही कल्कि है। हालांकि, ये तो फिल्म के सिनेमाघरों में आते ही साफ हो जाएगा आखिर इसके पीछे का राज क्या है। लेकिन, हम आपको बता दें कि इससे पहले दीपिका ‘जवान’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी मां बनी थीं। ‘जवान’ में एक्ट्रेस ने अपने से उम्र में बड़े एक्टर शाहरुख खान की मां का रोल निभाया और अब वो प्रभास की मां बनेंगी। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ब्रम्हास्त्र 2 में भी मां का रोल निभाएंगी। वो फिल्म में रणबीर कपूर की मां बनने वाली हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड