Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Jammu and Kashmir: कठुआ में आतंकियों ने की फायरिंग, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

Jammu and Kashmir Terror Attack

Jammu and Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमला हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि तीन आतंकियों ने सेढ़ा गांव में एक घर पर दो-तीन राउंड फायरिंग की और जंगल की ओर भाग गए।

फायरिंग की सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कठुआ के हीरानगर इलाके में ग्रामीणों ने कथित तौर पर गोलियों की आवाज सुनी। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि एक आतंकवादी को मार गिराया गया है, वहीं मुठभेड़ अभी जारी है।

केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि, “मैं अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर सेक्टर के सैदा गांव में एक घर पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर डीसी कठुआ राकेश मिन्हास के साथ लगातार ऑनलाइन संपर्क में हूं। मैं एसएसपी कठुआ अनायत अली चौधरी के भी संपर्क में हूं जो मौके पर हैं। जिस घर पर हमला हुआ उसके मालिक भी मोबाइल फोन पर संपर्क में हैं।”

इलाके में हाई अलर्ट
सुरक्षा बलों ने जम्मू और राजोरी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और आतंकवादी हमले के बाद से ही तलाशी अभियान जारी है। उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक रईस मोहम्मद भट ने कहा कि सुरक्षा बलों को कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की 11 टीमें आतंकवादियों की तलाश में जुटी हुई हैं। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड