Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Social Media से हटा लें ‘मोदी का परिवार’, जानें PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?

Modi Ka Parivar

PM Modi: Lok Sabha Election 2024 संपन्न हो चुका है और केंद्र में तीसरी बार लगातार एनडीए गठबंधन की सरकार बन चुकी है। पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। आज पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखने वाले समर्थकों का आभार जताया है और कहा कि अब आप इसे हटा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा था ‘मोदी का परिवार’

आपको बता दें, कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जब पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर पर‍िवारवाद को लेकर निशाना साधा, तो विपक्ष ने मोदी के पर‍िवार को लेकर हमला बोल द‍िया था। तब पूरी बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में ‘मोदी का परिवार’ लिख डाला। मोदी के समर्थकों ने सोशल मीडिया को माध्यम से यह बताने की कोश‍िश की, क‍ि वे भी मोदी का पर‍िवार हैं।

मुझे मिली बहुत ताकत

तीसरी बार पीएम बनने के बाद आज पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर लिखा कि चुनाव अभियान के दौरान पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ लिखा। इससे मुझे बहुत ताकत मिली। भारत की जनता ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है और हमें अपने देश की भलाई के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।

पीएम ने किया आग्रह

पीएम ने आग्रह किया कि, हम सभी के एक परिवार होने का संदेश दिए जाने के बाद मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं और आग्रह करता हूं कि अब आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें।
पीएम मोदी के बाद कई समर्थकों ने एक्स पर अपने नाम के आगे से ‘मोदी का परिवार’ हटा दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड