श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अनंत-राधिका की शादी में छाईं जान्हवी कपूर, एक दिन हीरा तो एक दिन…

शादी में जान्हवी ने गोल्डन कलर का हेवी लहंगा पहना था, जिसे फाल्गुनी शेन पीकॉक ने डिजाइन किया था। इस लहंगे में टेंपल ज्वेलरी लगाई गई थी...
Ulajh Actress janhvi-kapoor-outfits-shine-at-anant-ambani-and-radhika-merchant-wedding watch

Janhvi Kapoor: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को संपन्न हो गई। अंबानी परिवार की इस शादी में सितारों का मेला लग गया। हर फंक्शन में जान्हवी कपूर का लुक सबसे हटके और देखने लायक था। अनंत और राधिका के संगीत पर जान्हवी ने मोर से प्रेरित एक खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। जान्हवी का ये लुक काफी शानदार लग रहा था।

गुजराती छोरी बन जान्हवी ने बरपाया कहर

इसके बाद मेहंदी समारोह में एक्ट्रेस का गुजराती लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। उनके इस आउटफिट को अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। इसके बाद मेहंदी समारोह में एक्ट्रेस का गुजराती लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। उनके इस आउटफिट को अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। वहीं, शादी में जान्हवी ने गोल्डन कलर का हेवी लहंगा पहना था, जिसे फाल्गुनी शेन पीकॉक ने डिजाइन किया था। इस लहंगे में टेंपल ज्वेलरी लगाई गई थी।

एक दिन सोना एक दिन हीराजान्हवी

वहीं, रिसेप्शन में जान्हवी (Janhvi Kapoor) ने तरुण तहिलियानी का बनाया हुआ आउटफिट पहना था। क्रिस्टल और पर्ल से बने इस आउटफिट में तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था-एक दिन सोना एक दिन हीरा। उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  इस तस्वीर पर उनके भाई अर्जुन कपूर ने कमेंट किया। हालांकि, अर्जून ने कुछ लिखा नहीं बल्कि एक हार्ट, फायर और आशीर्वाद वाली इमोजी बनाई।

यह भी पढ़ें- क्या सच में मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ? पति विक्की कौशल ने बताई सच्चाई

इन दिन रिलीज होगी ‘उलझ’

वर्कफ्रंट की बात करें तो, जान्हवी इन दिनों अपनी फिल्म ‘उलझ’ को लेकर काफी चर्चे में हैं। उनकी ये फिल्म एक जासूसी थ्रिलर मूवी है। यह एक युवा IFS अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। उनकी ये फिल्म 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CB Launched New Jersey
RCB ने लॉन्च की नई जर्सी, जानें कब और कहां से खरीद सकते हैं आप
Delhi Metro Timing Change
होली के दिन बदलेगी दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, जानें कितने बजे से होगा संचालन
mi vs rcb (1)
WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया बल्लेबाजी का न्योता
Andhra Pradesh Bus Accident
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, कर्नाटक बस की टक्कर से पाँच लोगों की मौत
Waqf Amendment Bill
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड 17 मार्च को वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ करेगा विरोध प्रदर्शन
Deepika Padukone In Paris Fashion Week
दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन वीक में अपने लुई वुइटन लुक की शेयर की तस्वीर, फैंस का जीता दिल