Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शाहरुख-करीना की राह पर चलीं सोनाक्षी सिन्हा, न लेंगी सात फेरे न पढ़ेंगी निकाह

जहीर इकबाल मुस्लिम हैं और सोनाक्षी हिंदू ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि दोनों आखिर किस धर्म से शादी करेंगे? इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं...
Sonakshi Sinha on Shahrukh khan kareena Kapoor footsteps actress will marry through Special Marriage Act

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी रचाने वाली हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सात फेरे या निकाह पढ़ेंगी सोनाक्षी सिन्हा?

जहीर इकबाल मुस्लिम हैं और सोनाक्षी हिंदू ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि दोनों आखिर किस धर्म से शादी करेंगे? इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हर किसी का ये सवाल है कि सोना और जहीर सात फेरे लेंगे या निकाह पढ़ेंगे? शादी की खबरों के बीच अब, जो जानकारी सामने आई है, उसने सभी को चौंका दिया है। जी हां, खबर है कि कपल शादी करने के लिए तीसरा रास्ता अपनाया है।

इस स्पेशल एक्ट के जरिए होगी शादी

स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के जरिए आप बिना अपना धर्म (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal) बदले अन्य किसी धर्म में शादी कर सकते हैं। सोनाक्षी और जहीर इकबाल पहले बॉलीवुड कपल नहीं है, जो इस एक्ट के जरिए शादी करेंगे। इससे पहले भी बी-टाउन के कई बड़े सेलेब्स ने स्पेशल मैरिज एक्ट के जरिए बिना धर्म परिवर्तन किए शादी रचाई है।

यह भी पढ़ें- इतनी संपत्ति की मालकिन हैं सोना, मुंबई में खरीदा करोड़ो का घर

शाहरुख खान और गौरी

इस एक्ट के तहत 6 अगस्त 1991 को शाहरुख ने गौरी ने कोर्ट में शादी की थी। इसके बाद दोनों का निकाह भी हुआ और 25 अक्टूबर 1991 को शाहरुख-गौरी हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। एक्टर सैफ अली खान ने पहले अमृता सिंह के साथ कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था।

आमिर खान और किरण राव

अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ ने करीना कपूर संग स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत कोर्ट मैरिज की थी। बता दें कि एक्ट्रेस ने बिना अपना धर्म बदले शादी की थी। आमिर खान ने पहली शादी किरण राव और दूसरी रीना दत्ता से इसी एक्ट के जरिए की थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार