Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इतनी संपत्ति की मालकिन हैं सोना, मुंबई में खरीदा करोड़ो का घर

शादी की खबरों के बीच फैंस के मन में एक्ट्रेस की नेटवर्थ को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आज हम आपको सोनाक्षी की नेटवर्थ...
Sonakshi Sinha Net Worth

Sonakshi Sinha Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha को उनकी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। सोना को आखिरी बार Web Series ‘हीरामंडी’ में देखा गया था। जानकारी के मुताबिक, वे 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाने जा रही हैं। दोनों ‘Double XL’ मूवी में साथ नजर आ चुके हैं। शादी की खबरों के बीच फैंस के मन में एक्ट्रेस की नेटवर्थ को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आज हम आपको सोनाक्षी की नेटवर्थ से लेकर, संपत्ति और कार कलेक्शन तक सबके बारे में बताने जा रहे हैं।

सोना के पास हैं 14 करोड़ का घर

सोनाक्षी सिन्हा ने मार्च 2020 में समुद्र के सामने घर खरीदा था, जिसमें वह पिछले साल शिफ्ट हो गई हैं। उनका ये घर बांद्रा के एक प्रीमियम आवासीय टॉवर 81 ऑरिएट में है। सोना के नए घर की कीमत 14 करोड़ रुपये है और ये 4,628 वर्ग फीट में फैला हुआ है। एक्ट्रेस का आलीशान घर 16वीं मंजिल पर स्थित है।

‘हीरामंडी’ के लिए चार्ज की इतनी फिस

सोनाक्षी को हाल ही में संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘हीरामंडी’ में देखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये फीस मिली थी। बता दें, सोनाक्षी पिछले एक साल से बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग लिव-इन में रह रही हैं। उन्होंने अपने नए घर वाले टॉवर में ही 11 करोड़ रुपये में एक और अपार्टमेंट खरीदा है।

करोड़ों की कार का कलेक्शन

सोनाक्षी सिन्हा के पास कारों का शानदार कलेक्शन है, इसमें एक मर्सिडीज बेंज एस350, एक मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350डी और एक बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज जीटी शामिल हैं। सोनाक्षी डाबर, कोलगेट, स्ट्रीक्स हेयर कलर, आसुस, डी’डमास आदि जैसे ब्रांडों का विज्ञापन करके अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।

सोनाक्षी की नेटवर्थ

रिपोर्ट्स में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सोनाक्षी की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये है। वहीं, जहीर इकबाल की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 1 से 2 करोड़ रुपये है। जहीर इकबाल, सोनाक्षी से दो साल छोटे हैं। वह 37 साल की हैं, जबकि उनके बॉयफ्रेंड 35 साल के है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस हसीना की सिफारिश पर फरदीन खान को मिली थी फिल्म ‘देव’, वर्षों बाद एक्टर ने खोला राज

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग