Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अब हॅालीवुड में भी छाएगा दिलजीत का जादू, ‘द टुनाइट शो’ में आएंगे नजर

दिलजीत दोसांझ ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी सिंगर के तौर पर की थी। बाद में दिलजीत ने एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमायी और पंजाबी फिल्मों में...
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh: अपने गानों से सबके दिलों पर राज कर रहे पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने न केवल भारत में बल्कि बाहरी देशों में भी खूब नाम कमाया हैं, और अब दिलजीत दोसांझ फेमस अंतरराष्ट्रीय शो ‘The Tonight Show’ में नजर आने वाले हैं। दिलजीत दोसांझ ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी सिंगर के तौर पर की थी। बाद में दिलजीत ने एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमायी और पंजाबी फिल्मों में खूब नाम कमाया। एक्टर ने बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया हैं। हाल ही में वह बॉलीवुड फिल्म ‘चमकीला’ में नजर आए थे।

‘द टुनाइट शो’ में दिलजीत का डेब्यू

दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट, फिल्म और पोस्ट के जरिए हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहते हैं। वह अपने गानों और एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीत लेते हैं। अगर आप भी दिलजीत के फैन हैं और उन्हें टीवी पर या बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, एक्टर जिमी फॉलन के बेहद लोकप्रिय शो ‘द टुनाइट शो’ पर गेस्ट के रूप में जाने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

दिलजीत ने इस बारे में आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। इस पोस्ट में उन्होंने जिमी फॉलन के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘पंजाबी आ गए ओये इस हफ्ते के मेहमान।’ दिलजीत के इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस बेहद खुश और एक्साइटेड हैं। वे लगातार सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

‘जट्ट एंड जूलियट 3’ में आएंगे नजर

बता दें, दिलजीत जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ में नजर आएंगे। फिल्म में दिलजीत और नीरू बाजवा की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है। इसका निर्देशन जगदीप सिद्धू ने किया है। फिल्म 28 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Bedi में दिखेगी देश की पहली महिला IPS किरण बेदी की कहानी, जानें कब होगी रिलीज

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार