श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

थप्पड़ कांड में CISF की महिला जवान पर इन धाराओं में FIR दर्ज, कंगना रनौत को जड़ा था तमाचा

FIR On Kulwinder Kaur: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ बीते दिन गुरुवार (6 जून) को बदसलूकी का मामला सामने आया था...
Fir registered against kaur who slapped Kangana Ranaut action intensified also

FIR On Kulwinder Kaur: हिमाचल मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ बीते दिन गुरुवार (6 जून) को बदसलूकी का मामला सामने आया था। इस मामले में संबंधित थाना पुलिस ने CISF की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला जवान कुलविंदर कौर के खिलाफ IPC की धारा 323 और धारा 341 के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की जवान ने अभिनेत्री को जोरदार थप्पड़ मारा है। कंगना ने आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। सीआईएसएफ की महिला जवान कंगना के किसान आंदोलन के खिलाफ बात करने को लेकर नाराज थी, जिसकी वजह से उसने उन्हें थप्पड़ मारा है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कही ये बात

अभिनेत्री ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर कहा, ” नमस्ते दोस्तों मुझे मीडिया (FIR On Kulwinder Kaur) और मेरे शुभचिंतकों के काफी फोन आ रहे हैं। मैं सबसे पहले ये कहना चाहूंगी कि मैं सुरक्षित हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी के दौरान हुआ। मैं जैसे ही वहां से निकली तो दूसरे कैबिन में जो CISF की महिला जवान थीं, उन्होंने साइड से आकर मेरे फेस पर हिट किया और गालियां देने लगीं।”

यह भी पढ़ें-  चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को पड़ा जोरदार थप्पड़, संसद जा रही थीं एक्ट्रेस

CISF की महिला जवान ने बताया क्यों मारा थप्पड़

वीडियो में CISF कुलविंदर कौर ने कहा, “कंगना रनौत ने बयान दिया था कि किसान 100 रुपये के लिए वहां बैठे हैं। क्या वह वहां जाकर बैठेंगी? जब कंगना ने यह बयान दिया था उस समय मेरी मां वहां बैठी थी।” वहीं,  इस मामले में वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। वहीं, कंगना रनौत भी सुरक्षित बाद दिल्ली पहुंच गई हैं। 

यह भी पढ़ें- थप्पड़ कांड पर कंगना रनौत का रिएक्शन आया सामने, सोशल मीडिया के जरिए कही ये बात, Video

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य