Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सपा विधायक इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, जाजमऊ आगजनी मामले में 7 साल की सजा

Irfan Solanki: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को जाजमऊ आगजनी मामले में 7 साल की सजा सुनाई है, 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है...
sp mla irfan solanki sentenced through video conferencing other four accused were brought to court

Irfan Solanki: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ने जाजमऊ आगजनी मामले में इरफान को 7 साल की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं सपा विधायक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें इस मुकदमे में दोषी करार दिया था।

इरफान समेत 4 आरोपियों को हुई सजा

दरअसल, कानपुर के जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी (Irfan Solanki) में स्थित एक प्लॉट में रहने वाली नजीर फातिमा के घर में सात नवंबर 2022 को आग लग गई थी, जिसका आरोप नजीर ने सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी के साथ ही उनके साथियों पर लगाया था। इसके बाद मामला कानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट पहुंचा, जहां इरफान, रिजवान, मो. शरीफ, शौकत अली और इजराइल आटे वाला को आगजनी, नुकसान पहुंचाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दोषी करार देते हुए 7 जून यानी आज फैसले की तारीख तय की थी।

यह भी पढ़ें- UP में दलितों का ‘नया मसीहा’ बने आज़ाद, अब मायावती को कौन पूछेगा?

अधिक जुर्माना और सजा सुनाई जाए- अधिवक्ता प्राची श्रीवास्तव

वहीं, आज सजा की सुनवाई के दौरान सपा विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल से नहीं लाया गया, जबकि अन्य चारों आरोपी कोर्ट में ही मौजूद रहे। सजा पर सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से डीजीसी दिलीप अवस्थी, एडीजीसी भास्कर मिश्रा और पीड़ित नजीर की अधिवक्ता प्राची श्रीवास्तव ने तर्क रखा कि दोषी इरफान सोलंकी लोक सेवक हैं, उनकी जिम्मेदारी औरों से ज्यादा थी। इसलिए उनको अधिकतम सजा सुनाई जाए और अधिकतम जुर्माना लगाया जाए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’