Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बॉस ओटीटी 3 विनर सना ने रणवीर शौरी को दिया जवाब, कहा- उनके जैसा आदमी महिलाओं को…

सना के शो जीतने से उनके फैंस काफी खुश हैं, तो वहीं कुछ लोग नाराज भी हैं। इनमें सबसे पहला नाम रणवीर शौरी का आ रहा है। शो के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में रणवीर ने मीडिया से कहा कि शो में सना के अलावा और भी बहुत से डिजर्विंग लोग थे। अब इसपर सना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Bigg Boss OTT3 Winner Sana Makbul| shreshth bharat

Bigg Boss OTT3 Winner Sana Makbul: दर्शकों को बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर मिल चुकी है। सना मकबूल ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की है। शो के फर्स्ट रनरअप नैजी रहे और सेकेंड रनरअप रणवीर शौरी बने। सना के शो जीतने से उनके फैंस काफी खुश हैं, तो वहीं कुछ लोग नाराज भी हैं। इनमें सबसे पहला नाम रणवीर शौरी का आ रहा है। शो के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में रणवीर ने मीडिया से कहा कि शो में सना के अलावा और भी बहुत से डिजर्विंग लोग थे। अब इसपर सना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सना ने एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अपने और रणवीर शौरी के साथ घर के अंदर हुए झगड़े के बारे मे खुलकर बात की। सना ने रणवीर शौरी को लेकर कहा, ‘रणवीर शौरी जैसे आदमी महिलाओं को आगे बढ़ता नहीं देख सकते हैं।’

बता दें कि शो में सना और रणवीर के काफी झगड़े हुए थे। बिग बॉस ओटीटी में एक टास्क के दौरान तो सना मकबूल ने रणवीर शौरी के 13 साल के बेटे को भी अपने झगड़े में घसीट लिया था। सना ने रणवीर से यह भी पूछा कि वह डेटिंग एप्स पर क्यों हैं।

वहीं, रणवीर शौरी ने भी सना मकबूल को छिपकली और न जाने क्या क्या कहा है। रणवीर ने सना को ‘गटर छाप’ बोल दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच लड़ाई बढ़ गई और सना ने उन्हें ‘गंदी नाली के कीड़े’ कह दिया था। हालांकि, फिनाले के दौरान रणवीर शौरी के बाहर होने के बाद सना ने उनसे माफी मांगी थी।

Bigg Boss OTT3 Winner Sana Makbul की जीत पर रणवीर शौरी ने कही ये बात

बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आने के बाद मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में रणवीर शौरी ने कहा कि उनके मुताबिक घर में सना मकबूल से कहीं ज्यादा डिजर्विंग कंटेस्टेंट थे, जिन्हें जीतना चाहिए था। रणवीर शौरी ने कहा, ‘सना के ट्रॉफी जीतने के बारे में यही कहूंगा कि बिग बॉस का फैसला और जो वोटिंग हुई है उसे मैं सिर आंखों पर मानता हूं। हालांकि मेरे हिसाब से उनसे कहीं ज्यादा डिजर्विंग लोग थे। जीतने के लिए मैं था, अरमान था… और भी लोग थे।’

मां बनीं दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म! वायरल हो रही तस्वीर

सना की जीत पर बोले अरमान मलिक

अरमान मलिक ने सना की जीत पर कहा कि उनके मुताबिक जो भी लड़ा है वो सभी जीते हैं। उनके मुताबिक इस सीजन में लड़ने वाला हर कोई विनर रहा है। बता दें कि अरमान मलिक और विशाल पांडे का झगड़ा इस सीजन की हाईलाइट रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा