Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Cardiac Shock का शिकार हो रहें तेंदुए, दुधवा टाइगर रिजर्व में एक की मौत

Leopard Died Due To Cardiac Shock: दुधवा टाइगर रिजर्व (Dudhwa Tiger Reserve) में एक तेंदुए की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छह...
Leopard Died Due To Cardiac Shock

Leopard Died Due To Cardiac Shock: हार्ट अटैक के कारण इंसानों की मौत होना आम बात है, लेकिन अब इस बीमारी का शिकार तेंदुए भी हो रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व (Dudhwa Tiger Reserve) में एक तेंदुए की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छह माह के तेंदुए की मौत कार्डियक शॉक के कारण हुई है। वन विभाग की ओर से किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, तेंदुए के दिल में खून का थक्का जमा मिला। इस बात की पु्ष्टि के लिए कि तेंदुए की मौत कार्डियक शॉक के कारण हुई है, वन विभाग की टीम ने छह माह के शावक का बिसरा IVRI (Indian Veterinary Research Institute) बरेली को भेजा है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी और बहराइच जिले में फैला दुधवा टाइगर रिजर्व और कतर्निया घाट (Katarniaghat Wildlife) जंगल के बीच तेंदुओं की आवाजाही रहती है। मिली जानकारी के मुताबिक, 28 जून को कतर्निया घाट के बफर जोन की धौरहरा रेंज में एक छह माह के शावक का शव मिला था। तेंदुए के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था, जिसके बाद मौत की वजह जानने के लिए तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। छह माह के शावक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारी हैरान रह गए, क्योंकि शावक की मौत कार्डियक शॉक की वजह से हुई। उसके हदय में खून के थक्के मिले।

Read More- राहुल पर योगी का निशाना, उनके बयान को लेकर कही ये बात

दुधवा टाइगर रिजर्व के निदेशक ललित वर्मा के मुताबिक, छह माह के शावक के हदय में खून के थक्के मिले, जिससे पता चलता है कि तेंदुए की मौत दिल की बीमारी की वजह से हुई है। पशु चिकित्सकों ने मौत की वजह कार्डियक शॉक बताई है। पशु चिकित्सकों के मुताबिक, ऐसा पहली बार देखा गया है कि जब किसी तेंदुए की मौत कार्डियक शॉक के कारण हुई है। इस बारे में ओर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए शावक का बिसरा IVRI बरेली को भेजा गया है।

वहीं, अब आईवीआरआई यह जानने की कोशिश करेगा कि तेंदुए को दिल की बीमारी क्यों हुई। इससे पहले भी एक तेंदुए की शरीर में पानी की कमी के कारण मौत हो गई थी। एक के बाद एक तेंदुए की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी क्या वजह है जिसके कारण इतनी कम उम्र में तेंदुए को ऐसे रोग लग रहे हैं और मौत का शिकार हो रहे हैं।

बता दें, दुधवा राष्ट्रीय उद्यान और किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य को 1987 में प्रोजेक्ट टाइगर के हिस्से के रूप में दुधवा टाइगर रिजर्व के रूप में नामित किया गया था। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 2000 में जोड़ा गया था। यह भारत के 53 टाइगर रिजर्व में से एक है

Read More- UP विधान परिषद उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवार का एलान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार