Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ हादसा, बाल-बाल बचीं अभिनेत्री

एक फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ हादसा हो गया है, जिसमें उन्हें गर्दन पर चोटे आई हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने इंस्टा स्टोरी के जरिए दी है...
Priyanka Chopra injured during the bluff shooting actress shared photo of neck wound on Instagram

Priyanka Chopra Injured: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शूटिंग के दौरान देसी गर्ल के साथ हादसा हो गया, जिसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। जी हां, प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर इस खबर को अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए हैं।

प्रियंका को कैसे लगी चोट?

देसी गर्ल के फैंस ये जानना चाहते हैं कि उन्हें ये चोट (Priyanka Chopra Injured) कब और कैसे लगी? अपनी स्टोरी में एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनके साथ ये हादसा कब और कैसे हुआ। स्टोरी साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘ओह मेरी जॉब में प्रोफेशनल खतरा…।’ उन्होंने आगे ये भी बताया कि उन्हें ये चोट फिल्म The Bluff की शूटिंग के दौरान लगी है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैंस उनकी इस चोट को लेकर काफी परेशान हैं। पीसी के प्रशंसक उनकी चोट जल्द से जल्द ठीक हो जाए इसकी प्रर्थना भी कर रहे हैं। हालांकि, राहत की बात है कि इस हादसे में एक्ट्रेस बाल-बाल बच गईं। उनके गर्दन पर ही चोट आई है। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती हैं।

यह भी पढ़ें-आलिया भट्ट ने पहली 18 हजार की ड्रेस, येलो स्ट्रैपी सैंडल ने बढ़ाई खूबसूरती

‘द बल्फ’ में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ‘द बल्फ’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री के किरदार की बात करें तो वो एक समुद्री डाकू का रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। हां अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग