Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs AFG Live Score: सूर्या ने जड़ा अर्धशतक, अफगानिस्तान के सामने 182 रनों का लक्ष्य

IND vs AFG

IND vs AFG Live Score: T20 World Cup 2024 के सुपर 8 मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान के बीच बारबाडोस में मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम के लिए सूर्य कुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़ा। अफगानिस्तान को यह मैच जीतने के लिए 182 रन बनाने होंगे।

सूर्य कुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही। टीम के कप्तान रोहित शर्मा 8 रन बनाकर फजलहक फारूकी का शिकार हुए। विराट कोहली ने सधी हुई बल्लेबाजी की और 24 गेंदों पर 24 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने। ऋषभ पंत ने भी टीम के लिए 20 रन बनाए और राशिद खान का दूसरा शिकार बने। शिवम दुबे को भी राशिद खान ने आउट किया। सूर्य कुमार यादव ने T20 World Cup 2024 में एक और अर्धशतक जड़ा। सूर्य कुमार यादव ने टीम के लिए 28 गेंदों में 53 रनों की तेज पारी खेली। इस दौरान सूर्य कुमार यादव को हार्दिक पंड्या का अच्छा साथ मिला। हार्दिक ने टीम के लिए 32 रनों की पारी खेली।

फारूकी व राशिद ने झटके तीन-तीन विकेट
अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फारूकी ने 11 रनों के स्कोर पर भारत को पहला झटका दिया। फारूकी ने टीम के लिए तीन विकेट झटके। फारूकी के बाद इस मैच में राशिद खान छाए रहे। राशिद ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। कप्तान राशिद खान ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 26 रन देकर तीन सफलाताएं प्राप्त की। नवीन उल हक को भी इस मैच में एक सफलता प्राप्त हुई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा