Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ये है दुनिया की सबसे महंगी शादी, 400 करोड़ से भी ज्यादा हुए थे खर्च

Most Expensive Wedding In World: देश के सबसे अमीर व्यक्ति कहे जाने वाले मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से...
Most Expensive Wedding In World| shreshth bharat

Most Expensive Wedding In World: देश के सबसे अमीर व्यक्ति कहे जाने वाले मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से आज यानी 12 जुलाई को होने जा रही हैं। प्री-वेडिंग से लेकर संगीत तक, इस शादी के रस्मों और उन पर खर्च हुए पैसों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। सोशल मीडिया के हर दूसरे वीडियो में आपको यह जरूर देखने को मिलेगा कि मुकेश अंबानी ने अपने बेटे को शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। यह दुनिया में होने वाली सबसे महंगी शादी हैं, लेकिन यह सच नहीं हैं।

अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि दुनिया की सबसे महंगी शादी कौनसी है? इस आर्टिकल में हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे कि आखिर दुनिया की सबसे महंगी शादी किसने की थी और उसमें कितने पैसे खर्च हुए थे…

रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड हैं Mirzapur की ‘जरीना’, हॉटनेस देख छूट

दुनिया में कई शादियों को लेकर ये दावा किया जाता है कि वो सबसे महंगी शादी है। प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी को दुनिया की सबसे महंगी शादी बताया गया है। रिपोर्टस की मानें तो इस शादी में 110 मिलियन डॉलर रुपये खर्च हुए थे। वहीं, रूस के Said Gutseriev और Khadija Uzhakhovs की शादी को भी दुनिया की सबसे महंगी शादी का टैग दिया गया है। कुछ लोगों का मानना है कि सबसे महंगी शादी अंबानी परिवार में हुई है, लेकिन यह सच नहीं है। आधिकारिक अनाउंसमेंट और शादी में हुए कुल खर्च की ऑफिशियल जानकारी ना होने के कारण यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि आखिर दुनिया की सबसे महंगी शादी कौन सी है।

Most Expensive Wedding In World: ये है दुनिया की सबसे महंगी शादी

अगर हम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की मदद से इस सवाल का जवाब ढूंढ़ें तो इसका जवाब मिल सकता है। दरअसल, गिनीज बुक के हिसाब से भी दुनिया की सबसे महंगी शादी एक भारतीय द्वारा ही की गई है। दुनिया की सबसे महंगी शादी का रिकॉर्ड स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल की बेटी वनिषा मित्तल की शादी के नाम पर दर्ज हैं। वनिषा मित्तल ने साल 2004 में इनवेस्टमेंट बैंकर अमित भाटिया से शादी की थी और इसी शादी को दुनिया की सबसे महंगी शादी माना गया है। बता दें कि ये शादी भारत में नहीं, बल्कि फ्रांस में हुई थी (Most Expensive Wedding In World)।

इतने पैसे हुए थे खर्च

गिनीज बुक के अनुासर, लक्ष्मी निवास मित्तल की बेटी की शादी की रस्में 6 दिनों तक चली थीं। इस शादी की खास बात ये थी कि शादी में इंगेजमेंट सेरेमनी का प्रोग्राम पैलेस ऑफ Versailles में हुआ था और कहा जाता है कि इस पैलेस में आज तक सिर्फ ये ही एक प्राइवेट इवेंट हुआ है। इस शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सितारों ने परफॉर्म किया था। इस शादी में लगभग 55 मिलियन डॉलर खर्च हुए थे और अगर इसे आज के रेट के हिसाब से इंडियन करेंसी में कन्वर्ट किया जाए तो यह करीब 450 करोड़ रुपये है।

हिना खान से बर्दाश्त नहीं हो रहा ब्रेस्ट कैंसर का दर्द, बोलीं- अल्लाह प्लीज…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग