Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आखिरी टेस्ट मे जेम्स एंडरसन ने बनाया वेस्टइंडीज के खिलाफ खास रिकॉर्ड

James Anderson New Record: एंडरसन ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलते हुए खास रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या रिकॉर्ड बनाया है…
James Anderson New Record

James Anderson New Record: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इस सीरीज में खेल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने सीरीज से पहले ही एलान कर दिया था कि ये उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा। एंडरसन ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलते हुए खास रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या रिकॉर्ड बनाया है…

एंडरसन ने बनाया वेस्टइंडीज के खिलाफ खास रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में जेम्स एंडरसन ने 10.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लिया। इसके बाद दूसरी पारी में अपने 9वें ओवर में एंडरसन ने एक और विकेट हासिल करते ही कमाल कर दिया है। इसी के साथ एंडरसन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस खास रिकॉर्ड के साथ उन्होंने भारतीय टीम के ऑलराउंडर कपिल देव को पीछे कर दिया है।

बता दे, एंडरसन ने अब वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 90 विकेट हासिल किए हैं, जबकि कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में 89 विकेट चटकाए थे। टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्ग्रा के नाम है। उन्होंने 110 विकेट अपने नाम किए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर

110- ग्लेन मैक्ग्रा
90- जेम्स एंडरसन
89- कपिल देव
86- फ्रेड ट्यूमैन
82- मुथैया मुरलीधरन

यह भी पढ़ें

श्रीलंका दौरे के लिए Team India के शेड्यूल का हुआ एलान, 26 जुलाई को पहला मैच

टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बॉलर

वहीं, एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली इनिंग में 10.4 ओवर यानी 64 गेंदें फेंकी। वहीं, अगली पारी में उन्होंने 60 गेंदें फेंकते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 40 हजार गेंदें फेंकी और 40 हजार गेंद फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए। इससे पहले कोई तेज गेंदबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है।

बता दें, एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 40 हजार से ज्यादा गेंद फेंकने वाले चौथे गेंदबाज बने हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट 44039 गेंदें फेंकी हैं।

अचानक बिगड़ी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत, AIIMS में भर्ती, जानें हेल्थ

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले बॉलर

44039 – मुथैया मुरलीधरन
40850 – अनिल कुंबले
40705 – शेन वार्न
40001 – जेम्स एंडरसन
33698 – स्टुअर्ट ब्रॉड

यह भी देखें:

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग