श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं- प्रियंका चोपड़ा

16

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। क्रिसमस से पहले एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनास, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास और दोस्तों के साथ अपने हॉलिडे डिनर की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वे सभी क्रिसमस 2023 की तैयारी कर रहे हैं।

अपने बिज़ि शेड्यूल से समय निकालकर प्रियंका-निक एकदूजे संग समय व्यतीत करते नज़र आए। प्रियंका सफेद ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं जबकि निक ने स्वेटर और पेंट के साथ काले रंग का ब्लेज़र पहना था।

डिनर के दौरान प्रियंका अपनी दोस्त मॉर्गन के साथ मजेदार बातचीत करती दिख रहीं है।

एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती की भी तस्वीरें शेयर की। जिसमें मालती अपने नाम वाली नई खिलौना कार में बिज़ि दिख रही हैं।

एक तस्वीर में आउटडोर जगह पर अपने खेल के समय का आनंद लेते हुए, माँ और बेटी की जोड़ी-प्रियंका-मालती कैमरे के लिए पोज़ देती नजर आईं।

प्रियंका के लिए यह साल बेहद व्यस्त रहा। उन्होंने रुसो ब्रदर्स सिटाडेल और लव अगेन नामक एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में अभिनय किया जिसमें उन्होंने सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ सह-अभिनय किया। फिल्म में पति निक जोनास का भी कैमियो था। आने वाले महीनों में वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगी।
बॉलीवुड की बात करें तो वह फरहान अख्तर की अगली निर्देशित फिल्म ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज