Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Today Horoscope: किन राशियों पर होगी धनवर्षा? पढ़ें, आज का राशिफल

Today Horoscope: आज के दिन किन लोगों के ऊपर धनवर्षा होगी और किनका भाग्य उदय होगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल...
4 may 2024 aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज 4 मई, दिन शनिवार है। हर दिन लोगों को अपना राशिफल जानने का बेसब्री से इंतजार रहता है। आइए, जानते हैं कि आज किन राशि वालों की किस्मत चमकेगी और किन पर लक्ष्मी जी मेहरबाना रहेंगे। पढ़ें, आज का राशिफल…

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आप खर्च को कम करें, वरना आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। किसी की सलाह पर कोई बड़ा निवेश न करें। बिजनेस में जोखिम न उठाएं। वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप आलस्य की वजह से किसी काम को कल के लिए टाल सकते हैं। बिजनेस की वजह से परेशान रहेंगे। आसपास के लोगों से सावधान रहें। अगर आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करें। वरना वह आपसे नाराज हो सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आपकी तरक्की के मार्ग खुल जाएंगे। पिताजी से किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है। संतान को नई नौकरी मिलेगी, जिससे आप खुश रहेंगे। अगर आप भारत के बाहर व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ी डील हो सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपको अपने आसपास रहने वाले लोगों से सावधान रहना होगा। ऑफिस में कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। आपको आज ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे परिजन नाराज हों।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आप किसी काम के पूरा होने की खुशी में अपने घर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज के दिन आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ नए प्रयास करेंगे। अगर आप किसी सरकारी योजना में धन लगाते हैं तो यह अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टीज संबंधित विवाद में पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। इसलिए सतर्क रहेंगे। ऑनलाइन काम करते हैं तो सतर्त रहेंगे। कोई बड़ा फ्रॉड हो सकता है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपको आज पार्टनरशिप में कोई काम करने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत रहेंगे। विरोधियों की बातों में आने से बचें। आपका लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज के दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपके सुझावों की लोग सराहना करेंगे। आपको आपका मनपसंद काम मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी काम में जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज के दिन आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाएं। वरना आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आप किसी काम से अचानक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। अगर आप किसी सरकारी योजना में धन लगाते हैं तो अच्छा रहेगा। आपको अपनी कुछ बातों को गुप्त रखें और उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति को न बताएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आपको आज अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। अगर काम पर ध्यान नहीं दिया तो जरूरी काम अटक सकता है। संतान किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। बड़ों की सलाह जरूर मानें। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आप आज दूसरों की भलाई कर अपना नाम कमा सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। व्यापार के लिए बैंक या व्यक्ति से उधार ले सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग