श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रवीना टंडन ने बेटी राशा संग किये सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन

Raveena Tandon | offers prayers | Somnath Temple | daughter Rasha Thadani | gujarat | shreshth bharat |

अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में अपनी बेटी राशा थडानी के साथ गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा की।

‘केजीएफ चैप्टर 2’ एक्टर और उनकी बेटी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। रवीना ने कहा ”हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें यहां आने और आशीर्वाद लेने का मौका मिला। पीएम मोदी सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और उन्होंने यहां बहुत अच्छी व्यवस्था की है और उनका काम पूरे देश में दिखाई दे रहा है। मैं भी आशीर्वाद लेने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर गयी थी और आज यहां आयी हूं और उन्होंने यहां इतनी अच्छी व्यवस्था की है। हम सभी जो यहां पूजा करने आते हैं, मुझे लगता है कि वह (पीएम मोदी) भी कुछ पुण्य कमा रहे हैं। देशवासी उन्हें इतना प्यार और प्रार्थनाएँ भेजते हैं, इसलिए हम उन्हें बहुत धन्यवाद देते हैं और आशा करते हैं कि वह हमारे और हमारे देश के लिए ऐसा ही करते रहें।”

रवीना को ‘मोहरा’, ‘लाडला’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘दूल्हे राजा’, ‘अनाड़ी नंबर 1’, ‘गुलाम-ए-मुस्तफा’, ‘शूल’ और ‘पत्थर के फूल’ में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

रवीना आने वाले महीनों में संजय दत्त, पार्थ समथान और खुशाली कुमार के साथ आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘घुड़चड़ी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी झोली में ‘पटना शुक्ला’ भी है। उनकी बेटी राशा अभिषेक कपूर की अगली फिल्म में अमन देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है और इसका निर्माण रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने किया है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज