Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एक्शन-क्राइम ड्रामा ‘एनिमल’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

400

अपकमिंग एक्शन-क्राइम ड्रामा ‘एनिमल’ के निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर का अनावरण किया। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर, रश्मिका, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। ‘एनिमल’ पूरी तरह से पिता-पुत्र के रिश्ते के बारे में है जिसे अनिल और रणबीर कपूर ने निभाया है। 3 मिनट 32 सेकंड के ट्रेलर में संकेत दिया गया है कि छोटी उम्र में हिंसक परवरिश के कारण रणबीर का किरदार उग्र हो गया है।

रणबीर का किरदार अपने पिता के प्यार को लेकर सुरक्षात्मक और जुनूनी है। बलबीर सिंह के रूप में रणबीर अपने पिता के प्रति अपने प्यार के रास्ते में आने वाले हर किसी को धमकी देते नजर आते हैं। ट्रेलर से यह भी पता चलता है कि रश्मिका मंदाना रणबीर की प्रेमिका होंगी। बॉबी देओल फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं जो ट्रेलर में एक स्टाइलिश लेकिन खतरनाक रूप में दिखाई देते हैं।

‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसे 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग